एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर आमरण अनशन: धरना से लेकर लाठीचार्ज, गिरफ्तारी और जमानत तक, पढ़िए पूरी टाइमलाइन

Prashant Kishor: पटना में 13 दिसंबर को बीपीएससी परीक्षा में हंगामे के बाद हुए छात्रों के आंदोलन पर खूब राजनीति हुई. प्रशांत किशोर तो धरना और अनशन के बाद जेल तक पहुंच गए और फिर बेल भी मिल गई.

Prashant Kishor News: 13 दिसंबर को प्रदेश के 912 परीक्षा केंद्रों पर 70वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा हुई थी. उस दिन पटना के एक सेंटर 'बापू परीक्षा परिसर' में जमकर हंगामा हुआ था जिसके बाद यहां का एग्जाम रद्द हो गया. अभ्यर्थियों की मांग थी कि पूरी परीक्षा रद्द की जाए. इसके बाद से धरना प्रदर्शन और आंदोलन शुरू हो गया. अभ्यर्थीयों के आंदोलन में विपक्षी दलों ने भी राजनीति की. इसमें जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर अभ्यर्थियों के समर्थन में आगे आए. उनकी अगुवाई में लाठीचार्ज भी हुआ. इसके बाद दो जनवरी से वो आमरण अनशन पर गांधी मैदान में बैठे थे, जहां से सोमवार (06 जनवरी, 2025) को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. देर शाम बिना शर्त बेल भी मिल गई.

पढ़िए टाइमलाइन कि कैसे इस आंदोलन में क्या हुआ

13 दिसंबर को बिहार के सभी जिलों में करीब 912 केद्रों पर 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा हुई थी. उसी दिन पटना के बापू परीक्षा परिसर में परीक्षा के दौरान हंगामा हुआ था. अभ्यार्थियों ने आरोप लगाया था कि लेट से पर प्रश्न पत्र बांटे गए थे. अनियमितता का आरोप लगाया था.

15 दिसंबर को जिला प्रशासन ने जांच रिपोर्ट बीपीएससी को सौंप दी. इसमें पाया गया कि प्लानिंग के तहत परीक्षा रद्द करवाने की साजिश थी और उसी को लेकर हंगामा किया गया था. सीसीटीवी फुटेज भी साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया गया था.

16 दिसंबर को जांच रिपोर्ट के आधार पर बीपीएससी ने बापू परीक्षा परिसर के एग्जाम को रद्द कर दिया. यहां करीब 12 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे. सिर्फ बापू परीक्षा परिसर के परीक्षार्थियों का 4 जनवरी 2025 को दोबारा एग्जाम लिया गया.

पहली बार 18 दिसंबर को अन्य केअभ्यर्थियों का जुटान हुआ और पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल से पूरी परीक्षा रद्द करा री-एग्जाम की मांग शुरू हुई. उसी दिन से लगातार धरना शुरू हो गया.

21 दिसंबर को पहली बार नेताओं की एंट्री हुई. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गर्दनीबाग में धरना दे रहे अभ्यर्थियों से वीडियो कॉल पर बात की थी.

25 दिसंबर को अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र हुआ. आठवें दिन बीपीएससी कार्यालय के बाहर अभ्यर्थी घेराव करने पहुंचे थे जहां पुलिस ने लाठीचार्ज किया. कई अभ्यर्थी उसमें घायल हुए थे.

26 दिसंबर को पहली बार प्रशांत किशोर अभ्यर्थियों से मिलने गर्दनीबाग धरना स्थल पर पहुंचे थे. वहां वे करीब 10 मिनट तक रुके थे.

27 दिसंबर को प्रशांत किशोर ने छात्र संसद का घोषणा की.

29 दिसंबर को छात्र सांसद के तहत पटना के गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के पास सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे थे. प्रशांत किशोर भी शामिल हुए थे. देर शाम तक उस दिन पुलिस ने लाठीचार्ज किया था. उस दिन भी कई अभ्यर्थी घायल हुए थे.

30 दिसंबर को प्रशांत किशोर ने संवाददाता सम्मेलन कर आंदोलन को तेज करने का ऐलान किया था. 30 दिसंबर को ही अभ्यर्थियों का एक डेलीगेट मुख्य सचिव से मिला था. 30 दिसंबर को ही प्रशांत किशोर ने देर शाम तक कहा था कि 48 घंटे में अगर कोई निराकरण नहीं निकलता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.

2 जनवरी 2025 को प्रशांत किशोर गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के नीचे आमरण अनशन पर बैठ गए. उसी दिन जिला प्रशासन की ओर से कहा गया था कि इसके लिए अनुमति नहीं ली गई है. प्रशांत किशोर उस दिन से लगातार बैठे रहे. जिला प्रशासन की ओर से अल्टीमेटम भी दिया गया. उन पर एफआईआर भी दर्ज हो गई.

आमरण अनशन के पांचवें दिन सोमवार (06 जनवरी) की अल सुबह पुलिस ने गांधी मैदान से प्रशांत किशोर को हिरासत में ले लिया. समर्थकों को हिरासत में ले लिया. इसेके बाद डीएम की ओर से प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी की पुष्टि की गई.

गिरफ्तार करने के बाद पुलिस सबसे पहले पीके को लेकर एम्स पहुंची. यहां पीके का मेडिकल नहीं हो सका. इसके बाद 5-6 घंटे तक एंबुलेंस में पुलिस पीके को लेकर घुमाती रही.

सुबह करीब 9 बजे फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल टेस्ट करागया गया. करीब डेढ़ घंटे तक फतुहा में रखने के बाद वहां से पुलिस पीके को लेकर सिविल कोर्ट पहुंच गई. सिविल कोर्ट से उन्हें शर्त के साथ जमानत दे दी गई.

प्रशांत किशोर ने शर्त के साथ बेल लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद उन्हें बेऊर जेल के लिए भेजा गया. हालांकि पीके के वकील की ओर से दोबारा बहस के बाद कोर्ट का फाइनल ऑर्डर आया जिसमें बिना शर्त के जमानत दी गई. इसके बाद पुलिस ने प्रशांत किशोर को छोड़ दिया.

ये भी पढ़ेंः 'अगर सत्याग्रह करना गुनाह है...', बोले प्रशांत किशोर- जेल जाना कबूल है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget