एक्सप्लोरर

'अगर सत्याग्रह करना गुनाह है...', बोले प्रशांत किशोर- जेल जाना कबूल है

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने कहा कि थप्पड़ मारने वाली बात जो मीडिया में चल रही है, वो गलत है मेरे साथ पुलिस ने कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया.

Prashant Kishor News: पटना में पांच दिनों से बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे प्रशांत किशोर को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया और फिर उन्हें सिविल कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें बेल मिल गई, लेकिन शाम में कोर्ट परिसर से बाहर आए प्रशांत किशोर ने मीडिया के सामने साफ कर दिया कि वो जेल में ही रहेंगे. सशर्त बेल नहीं लेंगे. 

प्रशांत किशोर ने साफ कहा कि जो बॉन्ड है, उसमें कहा गया है कि आगे से ऐसा कोई काम मैं ना करूं तो ये में नहीं कर सकता. इसलिए जेल जाना स्वीकार है. उन्होंने कहा कि अगर सत्याग्रह करना, गांधी के रास्ते पर चलना गुनाह है तो हमें जेल जाना कबूल है. उन्हें पुलिस वालों से भी कोई शिकायत नहीं है. पीके ने कहा कि थप्पड़ मारने वाली बात जो मीडिया में चल रही है, वो गलत है. मेरे साथ पुलिस ने कोई दुर्व्यवहार नहीं किया. कानून के तहत भले ही थोड़ा रवैया सख्त था, लेकिन मेरे साथ पुलिस ने कोई बदसलुकी नहीं कि. 

उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की कि पुलिस वालों से आप मत उलझिए. ये तो अपनी ड्यूटी कर रहे हैं. इनको जो उपर से कहा जाता है वो करते हैं. इसमें इनकी क्या गलती है. अगर सरकार ही लाठी चलाने वाली है, तो क्या करेंगे, इस सरकार को उखाड़ फेकने के लिए हम सब तैयार हैं, लेकिन अपना आंदोलन खत्म नहीं करेंगे. जेल से ही आंदोलन चलेगा. 

वहीं सत्ता पक्ष के लोगों का कहना है कि प्रशांताींा्4 किशोर की गिरफ्तारी पूरी तरह जायज है. लोकतंत्र में अराजकता की कोई जगह नहीं है. ये पटना हाईकोर्ट के 2015 के एक आदेश के अनुकूल है. गांधी मैदान धरना की जगह नहीं है. पहले प्रशासन ने उनको चेतावनी दी नहीं मानने पर ये कार्रवाई की गई. वहीं पटना डीएम चंद्रशेखर ने कहा कि धरना में प्रशांत किशोर के साथ सिर्फ बीपीएससी के छात्र नहीं है, बल्कि कई लोग बाहर से बुलाए गए हैं. इसलिए ऐसी कार्रवाई करना जरूरी था. 

ये भी पढ़ेंः 'बेल भी नहीं लेंगे, अनशन भी नहीं तोड़ेंगे', बोले प्रशांत किशोर- प्रशासन को निपटने दीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget