एक्सप्लोरर

'बिहार सरकार सिर्फ 5 लोगों के भरोसे चल रही', प्रशांत किशोर का CM नीतीश कुमार पर निशाना

Prashant Kishor News: जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि नीतीश सरकार में अफसरों का जंगल राज चल रहा है जो दिन में कलम के माध्यम से लूट रहे हैं.

Bihar Politics: जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार को घेरा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार की सरकार सिर्फ 5 लोगों के भरोसे चल रही है. यहां विधायक-मंत्री का कोई सुनने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार में अफसरों का जंगल राज स्थापित है और राज्य के 13 करोड़ लोगों का भविष्य सिर्फ 5 लोग ही तय कर रहे हैं.

प्रशांत किशोर ने हमला बोलते हुए ऐसे पांच लोगों के नाम भी गिनवाए हैं. उन्होंने कहा, ''वह 5 लोग हैं, पहले नीतीश कुमार खुद और उनके द्वारा चुने गए 4 सेवानिवृत्त अफसर जिनकी ना तो कोई संवैधानिक और ना ही जनता के प्रति किसी तरह की कोई जवाबदेही है.''

नीतीश सरकार में अफसरों का जंगल राज- प्रशांत किशोर

जन सुराज पार्टी के संस्थापक ने आरोप लगाते हुए आगे कहा, ''नीतीश कुमार ने सत्ता का इस तरह का केंद्रीकरण किया है कि जनता की तो छोड़िए नीतीश राज में अफसर, विधायक और सांसद की भी नहीं सुनते हैं. नीतीश सरकार में अफसरों का जंगल राज चल रहा है जो दिन में कलम के माध्यम से लूट रहे हैं.'' 

अफसर कोई भी काम बिना पीसी के नहीं करता-प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ''बिहार में अफसर कोई भी काम बिना पीसी के नहीं करता. लालू जी के समय अपराधी रात को लूट-पाट करते थे लेकिन नीतीश कुमार के राज में अफसर दिन में ही लूट-पाट कर रहे हैं. अफसर राज का परिणाम यह है कि पिछले कुछ सालों में बिहार में भ्रष्टाचार में बहुत ही तेजी से बढ़ोतरी हुई है.''

बता दें कि बिहार में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. अभी हाल ही में हुए उपचुनाव में निराशाजनक नतीजे आने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा था कि उनकी पार्टी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने ये भी कहा था कि जनता को मनाने और समझाने का जो भी यथा संभव प्रयास है, वो किया जाएगा. जनता अगर समझती है तो ठीक है, और नहीं समझती है तो मालिक जनता है.

ये भी पढ़ें:

Bihar Business Connect: बिहार को मिले रिकॉर्ड 1.8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, अडानी समेत कौन-कौन सी कंपनियां आईं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget