एक्सप्लोरर

Bihar Politics: कौन सा प्लान बना रहे PK? लालू-नीतीश और BJP का नाम लिया, 'भविष्यवाणी' से हो जाएगा उलटफेर!

Prashant Kishor News: रोसड़ा प्रखंड में प्रशांत किशोर ने जन संवाद के दौरान कई बातें कहीं. प्रशांत किशोर ने लोगों से कहा कि बंगाल में आपने मेरा काम देखा होगा. 100 के पार नहीं हुई बीजेपी.

समस्तीपुर: जन सुराज पदयात्रा के दौरान चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने सोमवार (31 जुलाई) को लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जोड़दार हमला किया. पीके ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जन सुराज व्यवस्था नहीं बनाएंगे तो कल होकर समाज के लोग बोलेंगे कि प्रशांत किशोर गांवों-प्रखंडों में घूम रहे हैं इनकी तो कोई ताकत ही नहीं है. मुझे नीतीश कुमार लालू यादव और बीजेपी के लोग धकिया नहीं सकते हैं. मैं अगर बिहार में लड़ने आया हूं तो इतनी ताकत के साथ लड़ूंगा कि इन सब नेताओं के दांत खट्टे कर दूंगा.

पीके बोले सोच-समझ कर व्यवस्था बनाने आए हैं

प्रशांत किशोर ने लोगों से कहा कि बंगाल में आपने मेरा काम देखा होगा. मैंने ही उनका नस ढीला किया था. बीजेपी ने पूरी भारत की ताकत लगा दी और मैंने कहा था कि 100 पार भी नहीं होंगे. बीजेपी वाले हुए 100 पार? जितना पैसा लगाना था उन्होंने लगा दिया पर कुछ नहीं हुआ.

...तो इस प्लान के तहते होगा बड़ा खेल?

पीके ने कहा कि समाज में कई ऐसे लोग हैं जो लड़ने के लिए लड़ते हैं. हम उनमें से नहीं हैं. अगर लड़ने आए हैं तो इस बात को मान कर चलिए कि जीतने का खाका भी दिमाग में लेकर आए होंगे. सोच समझकर आए हैं कि ये कठिन काम है. इसको करने में कितनी ताकत लगानी पड़ेगी, कितना पसीना बहाना पड़ेगा, कितनी व्यवस्था बनानी पड़ेगी और कितना संसाधन लगाना पड़ेगा. सब कुछ सोच-समझकर व्यवस्था बनाने आए हैं. पीके अपने मकसद में कामयाब हो गए तो उलटफेर कितना होगा यह वक्त बताएगा.

पूछा- हम धकियाने वाले आदमी हैं?

रोसड़ा प्रखंड में प्रशांत किशोर ने जन संवाद के दौरान आगे कहा कि ये जितने नेता हैं ये सोच रहे हैं कि मुझे धकिया देंगे. हम धकियाने वाले आदमी हैं? बड़े-बड़े लोगों के नाक में दम कर देते हैं. हम बिहार के लड़के हैं. देशभर का नेता जब चुनाव लड़ता है तो मुझसे सलाह लेता है तो ये नेता मेरा क्या करेंगे. एक बार समाज खड़ी हो गई तो जन बल के आगे कोई बल नहीं है. बिहार के भविष्य के लिए सोचिए और किसी का बंधुआ मजदूर मत बनिए.

यह भी पढ़ें- CM नीतीश को NDA में आने की सलाह पर अब RJD ने दिया जवाब, क्यों कहा- 2 से 3 दिनों में होगा खुलासा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget