एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर को मिल गया जन सुराज का राष्ट्रीय अध्यक्ष, इस नेता को सौंपने जा रहे कमान!

Jan Suraaj Party National President: प्रशांत किशोर धीरे-धीरे उन सियासी चेहरों को जोड़ रहे हैं जो जन सुराज को एक व्यावहारिक विकल्प बना सकते हैं. प्रशांत किशोर की बिसात अब तेज होती दिख रही है.

Jan Suraaj Party National President: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को उनकी पार्टी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है. रविवार (18 मई, 2025) को पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की अपनी पार्टी में एंट्री कराकर सियासी हलचल तेज की और अब अपने पुराने साथी उदय सिंह को जन सुराज का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर मैदान में उतारने जा रहे हैं. 

सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को जन सुराज का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा प्रशांत किशोर सोमवार (19 मई, 2025) को कर सकते हैं. वे शाम में खुद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. इसमें इसका ऐलान हो सकता है.

कौन हैं उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह?

  • 2004 और 2009 में पूर्णिया से बीजेपी के सांसद बने.
  • 2014 में बीजेपी से चुनाव हारे.
  • 2019 में कांग्रेस से महागठबंधन उम्मीदवार के रूप में लड़े, लेकिन हार गए.
  • कहा जाता है कि 2024 में पप्पू यादव के कांग्रेस में आने के बाद उन्होंने खुद चुनाव न लड़ने का फैसला लिया.
  • नेता के साथ-साथ वे एक प्रभावशाली उद्योगपति और समाजसेवी भी हैं.
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी संपत्ति 1000 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है.

वैनिटी वैन को लेकर चर्चा में थे उदय सिंह

उदय सिंह की एक खास पहचान है उनकी लग्जरी वैनिटी वैन, जिसे उन्होंने 2011 में शौक के लिए बनवाया था. यह वैन अब पीके के साथ जन सुराज की चुनावी यात्राओं में दिखाई देता है. हाल ही में पटना के गांधी मैदान में बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के दौरान जब पीके भी उतरे थे तो वैन की खूब चर्चा हुई थी. करोड़ों में इसका दाम लगाया जा रहा था. 

बिहार के नेताओं को पीके ने दे दी है टेंशन

पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और अब उदय सिंह, प्रशांत किशोर धीरे-धीरे उन सियासी चेहरों को जोड़ रहे हैं जो जन सुराज को एक व्यावहारिक विकल्प बना सकते हैं. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रशांत किशोर की बिसात अब तेज होती दिख रही है. हर नया चेहरा इस मिशन को और मजबूती दे रहा है. नतीजा चुनाव के बाद पता चलेगा लेकिन यह तो तय है कि पीके ने बिहार के नेताओं को टेंशन जरूर दे दी है.

यह भी पढ़ें- 'मुख्यमंत्री पद के लिए...', LJPR के पोस्टर पर मचे बवाल के बाद चिराग पासवान का स्टैंड साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget