एक्सप्लोरर

'मुख्यमंत्री पद के लिए...', LJPR के पोस्टर पर मचे बवाल के बाद चिराग पासवान का स्टैंड साफ

Chirag Paswan: चिराग पासवान ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. इसका नेतृत्व हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करने वाले हैं.

Chirag Paswan News: पटना में एलजेपीआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की जा रही है. विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह की पोस्टरबाजी से राज्य की राजनीति गरमा गई है. हालांकि, दरभंगा पहुंचे चिराग पासवान ने खुद मुख्यमंत्री पद की दावेदारी का खंडन करते हुए कहा कि 2025 में बिहार में मुख्यमंत्री की कोई वैकेंसी ही नहीं है.

'मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे नेतृत्व'

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है, जिसका नेतृत्व हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करने वाले हैं. वो दरभंगा में चिराग पासवान के मुख्यमंत्री कैंडिडेट के पोस्टर लगाने के मामले पर जवाब देते हुए पत्रकारों से बात कर रहे थे. 

चिराग पासवान ने कहा कि अभी बिहार में एनडीए गठबंधन का नेतृत्व हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार का नेतृत्व करेंगे. उनकी सोच बिहार के विकास की सोच है. मेरे प्रधानमंत्री की सोच वाली सरकार का नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करने वाले हैं. 

पटना में लगा था एलजेपीआर का पोस्टर

दरअसल रविवार को पटना में एलजेपीआर पार्टी के एक नेता की ओर से पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें चिराग पासवान की कई तस्वीरें लगाई गई हैं. इसमें उनकी ताजपोशी की तस्वीर भी शामिल है. पोस्टर में लिखा है- बिहार इंतजार कर रहा है, बिहार चिराग के स्वागत के लिए तैयार है. पोस्टर में यह भी लिखा है, 'हम दंगे, हिंसा या अराजकता नहीं चाहते हैं, हम चिराग को बिहार के सीएम के रूप में चाहते हैं. इस पोस्टर के लगने बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है. 

ये भी पढ़ें: 'कल्याण बिगहा में एक भी गाड़ी घुस गई तो...', बिहारशरीफ SDM ने जन सुराज पार्टी को धमकाया, सुनिए AUDIO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget