एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: अनशन तोड़ सकते हैं प्रशांत किशोर, कैंप के लिए भी मिल गई अनुमति पर DM ने रख दी शर्त

Prashant Kishor: एलसीटी घाट के पास किसानों से जमीन लेकर उस पर जन सुराज की ओर से कैंप को तैयार किया जा रहा था. अब प्रशासन की ओर से इसके लिए हरी झंडी मिल गई है.

Prashant Kishor News: 70वीं बीपीएससी (70th BPSC) की प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर री-एग्जाम की मांग को लेकर अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपना आमरण अनशन (Hunger Strike) तोड़ सकते हैं. दो जनवरी से वो आमरण अनशन पर बैठे हैं. मंगलवार (14 जनवरी, 2025) की शाम जन सुराज की ओर से इसकी जानकारी दी गई कि अगले 48 घंटे में प्रशांत किशोर अपना आमरण अनशन तोड़ सकते हैं.

इसके साथ ही प्रशांत किशोर को एक और राहत मिली है. पटना के मरीन ड्राइव के किनारे एलसीटी घाट के पास जन सुराज पार्टी की ओर से लगाए जाने वाले कैंप की अनुमति पटना डीएम की तरफ से मिल गई है. हालांकि जिला प्रशासन की ओर से एक बड़ी शर्त भी रख दी गई है. कहा गया है कि किसी भी हाल में विधि-व्यवस्था खराब नहीं होनी चाहिए. अगर विधि-व्यवस्था खराब होने की सूचना मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी. 

निजी जमीन पर बनवाया जा रहा था कैंप

बता दें कि एलसीटी घाट के पास किसानों से जमीन लेकर उस पर जन सुराज की ओर से कैंप को तैयार किया जा रहा था. हालांकि बीते रविवार को पटना सदर एसडीओ ने जाकर कैंप को लगाने से रोक दिया था. कहा गया था कि उक्त जमीन सरकार की है, लेकिन अब पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह की ओर से कैंप बनाने के लिए हरी झंडी मिल गई है. जन सुराज के अध्यक्ष मनोज भारती ने पत्र लिखकर डीएम से कैंप बनाने के लिए अनुमति मांगी थी. 

पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रहे किशोर कुमार मुन्ना ने कहा था कि हमने किसानों को फसल का मुआवजा देकर यह जमीन ली है. एग्रीमेंट पेपर भी है. उनका कहना था कि इस कैंप में बिहार और बिहार के बाहर से आने वाले जन सुराज के समर्थकों के रहने और खाने-पीने के लिए व्यवस्था की जानी है. साथ ही जन सुराज के सिद्धांतों को लेकर ट्रेनिंग भी दी जानी है. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में क्या भूमिका पार्टी की होगी इस पर लोगों को बताया जाएगा. कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी सभा या किसी भी प्रकार का आंदोलन इसी कैंप में होगा. इसके लिए कैंप का निर्माण किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- बिहार में 'खेल' की जगह सियासी 'मेल', तेजस्वी ने CM नीतीश की जगह इस नेता के लिए खोले दरवाजे?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
Bihar MLC Election Results Live: पटना में अनंत सिंह के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर, JDU के नीरज ने बनाई बढ़त
Live: पटना में अनंत सिंह के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर, JDU के नीरज ने बनाई बढ़त
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget