एक्सप्लोरर

बिहार में 'खेल' की जगह सियासी 'मेल', तेजस्वी ने CM नीतीश की जगह इस नेता के लिए खोले दरवाजे?

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के महागठबंधन में आने की अटकलों को पूरी तरह से खारिज किया. उन्होंने कहा कि कोई कयास लगाने का मतलब नहीं है.

Bihar News: बिहार में मकर संक्रांति पर सियासी खेल पर लोगों की नजर टिकी थी लेकिन इस बीच सियासी मेल वाली तस्वीर निकलकर सामने आ रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए तेजस्वी यादव ने भले दरवाजा बंद कर दिया है लेकिन एक नेता के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया है. मंगलवार (14 जनवरी, 2025) की शाम लालू से मिलने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पहुंचे. उन्होंने दही-चूड़ा के भोज में शामिल होने के लिए उन्हें निमंत्रण दिया. लालू और पशुपति की मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया.

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के महागठबंधन में आने की अटकलों को पूरी तरह से खारिज किया. उन्होंने कहा, "कि कोई कयास लगाने का मतलब नहीं है. ऐसी कोई बात नहीं है. कोई अगर यह सोच रहा है कि कुछ होने जा रहा है तो ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा है. अब सीधा विधानसभा चुनाव होगा. चुनाव में जनता फैसला करेगी. जनता का फैसला सिर आंखों पर."

आरजेडी की ओर से आ रहे अलग-अलग बयान

तेजस्वी यादव के बयान में भले नीतीश कुमार के लिए ना शब्द है लेकिन आरजेडी की ओर से ही अलग-अलग टिप्पणी की जा रही है. लालू यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार को साथ आना चाहिए. हम उनके साथ काम करने को तैयार हैं. उनको अपना दरवाजा भी हम लोगों के लिए खोलकर रखना चाहिए. वहीं लालू के ऑफर पर नीतीश ने कहा था कि हम एनडीए में रहेंगे. कहीं नहीं जाएंगे.

दूसरी ओर मकर संक्रांति पर लालू यादव की बेटी और सांसद मीसा भारती ने भी बड़ा बयान दिया. मंगलवार (14 जनवरी, 2025) को उन्होंने कहा कि बिहार की सियासत में कुछ भी हो सकता है. खरमास के बाद शुभ काम होता है. बीते समय में आप लोगों ने देखा है कि मकर संक्रांति के बाद कैसे चीजें बदली हैं.

पशुपति पारस आते हैं तो और मजबूत होगा महागठबंधन

बता दें कि पशुपति पारस भले एनडीए में हैं लेकिन पिछले (2024) साल हुए लोकसभा चुनाव के वक्त से ही वो महागठबंधन के खेमे में जाने के लिए तैयार दिख रहे थे. एनडीए में जब उनको लोकसभा चुनाव के लिए सीट नहीं मिली थी तो उस वक्त भी खबर आई थी कि उन्होंने लालू यादव से मुलाकात की थी. हालांकि वहां भी सीटों को लेकर बात नहीं बन पाई थी. ऐसे में इस बार भी बिहार में विधानसभा का चुनाव है तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या महागठबंधन में पशुपति कुमार पारस की बात बनती है या वे एनडीए में ही रहते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar News: शाम हुई और लालू यादव से मिलने पहुंच गए पशुपति पारस, क्या हुई बात? तेजस्वी ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन बने बिहार के 43वें राज्यपाल, जस्टिस संगम साहू ने दिलाई शपथ
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन बने बिहार के 43वें राज्यपाल, जस्टिस संगम साहू ने दिलाई शपथ
Saharsa News: 12 गोलियां मारकर युवक की हत्या, बेखौफ बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग कर हुए फरार
सहरसा: 12 गोलियां मारकर युवक की हत्या, बेखौफ बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग कर हुए फरार
LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
बिहार: नई सरकार से पहले पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'नीतीश कुमार के पास अभी ही मौका है, पहले...'
बिहार: नई सरकार से पहले पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'नीतीश कुमार के पास अभी ही मौका है, पहले...'

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक जेल से रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
सोनम वांगचुक जेल से रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
LPG Crisis: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
Iran Drone: ईरान का ‘कर्रार’ ड्रोन क्या है? जेट इंजन वाला यह हथियार क्यों बना अमेरिका के लिए बड़ा खतरा, जानें
ईरान का ‘कर्रार’ ड्रोन क्या है? जेट इंजन वाला यह हथियार क्यों बना अमेरिका के लिए बड़ा खतरा, जानें
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
दूध पीने के बाद बनती है गैस, जानें किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
CBSE ने किया बड़ा बदलाव, नकल करते पकड़े गए तो पास होना हो जाएगा नामुमकिन
Embed widget