एक्सप्लोरर

बिहार: भीखूभाई दलसानिया के वोटर कार्ड का मुद्दा गरमाया, BJP ने तेजस्वी यादव को बताया जालसाज

Bhikhubhai Dalsaniya: बीजेपी नेता निखिल आनंद ने कहा कि तेजस्वी यादव बेवजह दुष्प्रचार कर रहे हैं. आरजेडी के लोगों का हंगामा यह साबित करता है कि वे चुनाव की घोषणा से पहले ही हार चुके हैं.

बिहार में एसआईआर के बीच दो-दो वोटर कार्ड (EPIC नंबर) के मामले पर जमकर सियासत हो रही है. बुधवार (13 अगस्त, 2025) को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रभारी भीखूभाई दलसानिया गुजरात के हैं, लेकिन उन्होंने अपना वोटर कार्ड बिहार का बनवा लिया है. हालांकि गुजरात के वोटर आईडी को उन्होंने निरस्त करवा दिया, लेकिन भिखूभाई क्या अब घूम-घूम कर चुनाव में वोट डालेंगे? तेजस्वी के इस बयान पर अब बीजेपी ने पलटवार किया है.

'आप जालसाज हैं, आपके पिता जी ने भी...'

बीजेपी के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए उन पर जालसाजी का आरोप लगाया. कहा, "तेजस्वी यादव को ये भी जानकारी नहीं है कि अगर कोई व्यक्ति सामान्यत: कहीं का नागरिक है और वो समझता है कि अगले चुनाव में वो उसी जगह पर रहेगा तो फॉर्म 6 और फॉर्म 8 भरकर वो अपना नाम बदलवा सकता है. यही काम भीखूभाई दलसानिया जी ने किया है. क्योंकि उन्हें पता है कि सामान्यत: वह पटना के ही नागरिक हैं. तेजस्वी यादव ने तो जालसाजी की है. आपने जो एपिक कार्ड दिखाया उसे चुनाव आयोग ने तो निर्गत ही नहीं किया है. आप जालसाज हैं. आपके पिता जी ने भी आर्थिक जालसाजी की थी और आप भी उसी राह पर चल रहे हैं." 

निखिल आनंद ने भी तेजस्वी पर साधा निशाना

उधर बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री निखिल आनंद ने भी तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. निखिल आनंद ने कहा, "तेजस्वी यादव बेवजह दुष्प्रचार कर रहे हैं. आरजेडी के लोगों का हंगामा यह साबित करता है कि वे चुनाव की घोषणा से पहले ही हार चुके हैं. डर है कि उनके फर्जी मतदाता रोहिंग्या और बांग्लादेशी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं और वे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में तथाकथित धर्मनिरपेक्ष धड़े को वोट नहीं दे पाएंगे, इसीलिए तेजस्वी भी काफी घबराए हुए हैं."

निखिल आनंद ने कहा, "भीखूभाई दलसानिया जी एक भारतीय नागरिक और राष्ट्रवादी हैं जो इस देश में कहीं भी रह सकते हैं और बस सकते हैं, लेकिन दिलचस्प है कि कहीं की बेचैनी को लेकर तेजस्वी कहीं दूसरी जगह निशाना साध रहे हैं. जब इंडी गठबंधन के राजनीतिक सहयोगी महाराष्ट्र में बिहारियों को पीट रहे हैं, तो तेजस्वी बयान क्यों नहीं दे रहे हैं? क्या तेजस्वी बिहार में आदित्य ठाकरे का स्वागत करने के लिए कभी माफी मांगेंगे?"

'तेजस्वी को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए'

बीजेपी नेता निखिल आनंद ने कहा कि तेजस्वी यादव को भीखूभाई दलसानिया जैसे राष्ट्रवादी से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए. क्या तेजस्वी यादव को भारतीय संविधान में आस्था नहीं है और देश के संघीय ढांचे के प्रति सम्मान नहीं है?"

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget