एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर का CM नीतीश पर फिर हमला, कहा- इनको डबल इंजन दीजिए या चार, ये पूरी तरीके से हो चुके फेल

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में जल प्रबंधन विभाग नहीं है जल कुप्रबंधन विभाग है. जल संसाधन बिहार में कमाने का सबसे बढ़िया जरिया है.

समस्तीपुर: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने पदयात्रा के दौरान मंगलवार (1 अगस्त) को एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) पर जोरदार हमला बोला. प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल है. जबसे नीतीश कुमार सरकार में हैं तब से डबल इंजन के भरोसे चल रहे हैं. नीतीश कुमार की पार्टी का जो इंजन है वो पूरी तरीके से फेल हो गया है. वो खुद फेल हो गए हैं. ऐसे में आप इसमें चार इंजन भी लगा देंगे तो इससे कुछ नहीं मिलने वाला है.

पीके ने कहा कि आज बिहार का जल संसाधन विभाग है जिसे सफेद हाथी कहते हैं उसका काम ही यही है कि बाढ़ में पैसा कमाओ, सुखाड़ में पैसा कमाओ और दोनों से जब न हो तो जलजमाव से पैसा कमाओ. बिहार में जल प्रबंधन विभाग नहीं है जल कुप्रबंधन विभाग है. बिहार की 50 प्रतिशत जमीन बाढ़ से प्रभावित है और बची 50 प्रतिशत जमीन या तो सुखाड़ या फिर जलजमाव से प्रभावित है.

पीके बोले- जल संसाधन कमाने और लूटने का फुल प्रूफ विभाग

जल संसाधन विभाग पर प्रशांत किशोर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि बिहार में कमाने का सबसे बढ़िया जरिया है. जो भी सत्ता में रहता है चाहे जिस गठबंधन में रहे वो जल संसाधन मंत्रालय किसी को नहीं देता है क्योंकि यहां से हजारों करोड़ रुपये कमाने के काम आता है. जल संसाधन कमाने और लूटने का फुल प्रूफ विभाग है.

बता दें कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर इन दिनों समस्तीपुर जिले में पदयात्रा करते हुए लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं. वह विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं पर लगातार कड़ी टिप्पणी भी कर रहे हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: '...तो बीच में ही नहीं लगती जातीय गणना पर रोक', सुशील मोदी ने खोली पोल, RJD पर भी हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget