एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने बताई बिहार में किस बात की होती है सबसे ज्यादा चर्चा, हत्याओं पर CM नीतीश को दिखाया डेटा

Prashant Kishor News: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पिछले साल से लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं. वहीं, रविवार बिहार में अपराध को लेकर सीएम नीतीश को घेरा.

समस्तीपुर: जन सुराज (Jan Suraaj Padyatra) के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) समस्तीपुर में अपनी पदयात्रा कर रहे हैं. इस दौरान रविवार को बिहार में अपराध को लेकर नीतीश सरकार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में कुछ और चर्चा हो न हो, लेकिन लॉ एंड ऑर्डर की चर्चा जरूर होती है. मैंने जब पदयात्रा शुरू की थी तब महागठबंधन (Mahagathabandhan) की सरकार बनी थी. बिहार में उस समय लोग दबी जुबान से आशंका जाहिर कर रहे थे कि महागठबंधन की सरकार बनी है, तो शायद लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ जाए. इसको लेकर लोगों के अंदर डर भी था.

इस साल 18 मुखिया की हत्या हुई है- प्रशांत किशोर 

प्रशांत किशोर ने रविवार को पूसा में जन संवाद के दौरान कहा कि बिहार में पिछले छह महीने में जो लोगों के अंदर डर था. इस महागठबंधन की सरकार को लेकर वो कहीं न कहीं चरितार्थ और उससे भी बदतर होते दिख रहा है. पिछले कुछ दिनों पहले ही समस्तीपुर में दारोगा की हत्या हो गई थी, ये उसका उदाहरण है. हाल ही में जब हम लोगों ने जोड़ा था तो पता चला कि इस साल 18 मुखिया की हत्या हुई है और करीब करीब 7 चुने गए सरपंच मारे गए हैं. मारपीट डकैती, अपहरण जैसी आपराधिक घटनाओं का तो हिसाब ही नहीं है.

प्रशांत किशोर कर रहे हैं बिहार का दौरा

चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि पद यात्रा करके जब मैं फरवरी-मार्च में सीवान पहुंचा तो उसके बाद रोजाना कोई न कोई आदमी मुझे लॉ एंड ऑर्डर के बारे में बताता है. बता दें कि प्रशांत किशोर पिछले साल दो अक्टूबर से बिहार में पदयात्रा पर निकले हुए हैं. गांव-शहर, गली-मोहल्ले घूम-घूमकर लगातार लोगों से संवाद कर रहे हैं. इस दौरान नेताओं और पार्टियों कई मुद्दों को लेकर तीखा प्रहार कर रहे हैं.

ये भी पढे़ं: Chirag Paswan: चिराग बिहार में आपराधिक घटनाओं को लेकर नीतीश कुमार पर भड़के, बताया इन दिनों CM का ध्यान कहां है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget