एक्सप्लोरर

Pragati Yatra: बिहार में प्रगति यात्रा के दौरान अब तक 168 परियोजनाओं की हुई घोषणा, चुनाव से पहले 'मिशन मोड' में सरकार

Amrit Lal Meena: मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा कि हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि फरवरी तक ऐसी सभी परियोजनाओं के लिए मंजूरी दे दी जाए. साथ ही अप्रैल तक निविदा प्रक्रिया पूरी हो जाए.

सीएम नीतीश कुमार इन दिनों अपनी प्रगति यात्रा में जुटे हैं. इस दौरान बीते 29 जनवरी तक कुल 168 परियोजनाओं की घोषणा की गई है. बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा है कि 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं पर काम जल्द शुरू हो, यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ‘‘मिशन मोड’’ में काम कर रही है. इन परियोजनाओं की घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वर्तमान में जारी ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान की गई है.

100 से अधिक परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Pragati Yatra In Bihar: मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में कहा कि 100 से अधिक परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है और विधानसभा चुनाव से काफी पहले काम शुरू करने की योजना है. मीणा ने कहा, ‘‘29 जनवरी तक कुल 168 परियोजनाओं की घोषणा की गई थी. इनमें से 103 के लिए आवश्यक मंजूरी दी जा चुकी है, जिनकी कुल लागत 11,000 करोड़ रुपये से अधिक है.

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि फरवरी तक ऐसी सभी परियोजनाओं के लिए मंजूरी दे दी जाए, ताकि अप्रैल तक निविदा प्रक्रिया पूरी हो जाए और जून तक जमीनी स्तर पर काम शुरू हो जाए.’’ मुख्य सचिव ने कहा कि  हम ‘मिशन मोड’ में काम कर रहे हैं, ताकि विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले ही काम शुरू हो जाए.

दिसंबर में शुरू हुई थी नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यव्यापी ‘प्रगति यात्रा’ के तहत सभी जिलों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं. नीतीश कुमार की यह ‘प्रगति यात्रा’ एक महीने पहले शुरू हुई थी.

इस सिलसिले में मुख्य सचिव ने ये भी कहा कि ‘परियोजनाएं कुल 18 विभागों की हैं. अधिकांश परियोजनाएं बिहार में विकास के अगले स्तर को दर्शाती हैं, जिसने पहले से ही बुनियादी ढांचे में काफी प्रगति की है.

ये भी पढ़ेंः कल एक फरवरी से शुरू होगी बिहार इंटर की परीक्षा, एग्जाम सेंटर पर जाने से पहले यहां लें पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget