एक्सप्लोरर

शक्ति सिंह गोहिल की ट्वीट पर BJP-JDU के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, जानें- किसने क्या कहा?

कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के ट्वीट पर जेडीयू और बीजेडी नेताओं ने निशाना साधा है. जेडीयू नेता ने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर हार का असर दिखने लगा है.

पटना: बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल केे ट्वीट ने सोमवार को सबको सकते में डाल दिया है. सूबे में जारी सियासी घमासान के बीच शक्ति सिंह गोहिल के ट्वीट ने सियासी पारा और बढ़ा दिया है. इधर, कांग्रेस नेता के ट्वीट पर जेडीयू नेता और प्रवक्ता राजीव रंजन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पराजय का असर कांग्रेस के नेताओं पर दिखने लगा है. शक्ति सिंह के गोहिल के ट्वीट से साफ है उन्हें लग चुका है कांग्रेस का बिहार में भविष्य नहीं है. इस वजह से उन्हें अपने भविष्य के बारे में भी चिंता हो रही है.

बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कही ये बात

इधर, बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने ट्वीट कर कहा कि यह जानकर बहुत खुशी हुई कि कांग्रेस संगठन में जिम्मेदारी लेना-देना और उससे मुक्त होने की बात ट्वीट के माध्यम से तय होती है. अब तो वाकई विश्वास हो गया है कि कांग्रेस जमीनी धरातल छोड़कर सोशल मीडिया पर ही चलने वाली पार्टी बन गई है.

ट्वीट कर कही थी ये बात

बता दें कि कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि निजी कारणों से मैंने कांग्रेस आलाकमान से गुज़ारिश कि है कि मुझे लाइट जिम्मेवारी दी जाए और बिहार के प्रभार से मुक्त किया जाए.

मालूम हो कि शक्ति सिंह गोहिल बिहार कांग्रेस के प्रभारी के साथ ही गुजरात कोटे से राज्यसभा सांसद भी हैं. लेकिन उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए पार्टी आलाकमान से उन्हें बिहार कांग्रेस प्रभारी के पद से मुक्त करने की गुजारिश की है.

गौरतलब है कि बिहार के पिछले दो चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का मुंह देखना पड़ा है. ऐसे में संभावना जताई जा रही थी. खबर थी कि बिहार के कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल की जगह पार्टी महासचिव और मुख्य रणदीप सिंह सुरजेवाला को बिहार की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

यह भी पढ़ें - 

पार्टी पद से मुक्त होना चाहते हैं कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल, ट्वीट कर कही ये बात BJP ने तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा- कीड़े-मकोड़े कह कर बिहार की जनता को न करें अपमानित
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget