एक्सप्लोरर

BJP ने तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा- कीड़े-मकोड़े कह कर बिहार की जनता को न करें अपमानित

बीजेपी नेता ने तेजस्वी की ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि जंगलराज के राजकुमार तेजस्वी को जंगलराज से इतना मोह हो गया है कि सुशासन की सरकार में भी वे जंगलराज की जाप करना नहीं भूलते.

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को सूबे में बढ़ते क्राइम को लेकर सीएम नीतीश पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था की इतनी बदहाल स्थिति है कि अपराधियों द्वारा आमजनों को कीड़े-मकोड़ों की तरह मारा जा रहा है. सरकार गुंडो के सामने आत्मसमर्पण कर चुकी है. अनुकंपाई मुख्यमंत्री जी की बात उनकी कैबिनेट व गठबंधन के नेता ही नहीं, उनके अधीन प्रशासन और पुलिस अधिकारी भी नहीं सुनते.

बिहार की जनता पर नहीं निकालें खुन्नस

अब तेजस्वी की इस ट्वीट पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बार-बार बिहार की जनता को अपमानित करने से बाज आएं. वे अपनी करारी हार का खुन्नस बिहार की जनता पर नहीं निकालें.

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार के लोगों को कभी भिखारी कहते हैं, तो कभी बिहार की जनता की तुलना कीड़े-मकोड़े से करते हैं. ऐसे बयानों के लिए बिहार के लोग तेजस्वी को कभी माफ नहीं करेंगे. आरजेडी और दूसरे विपक्षी दलों की हार तो सिर्फ ट्रेलर है. इनकी राजनीतिक जमीन बंजर हो जाएगी, जो कोई विधायक नहीं उगेंगे.

सियासत जीवित रखनी है तो करें ये काम

अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि जंगलराज के राजकुमार तेजस्वी को जंगलराज से इतना मोह हो गया है कि सुशासन की सरकार में भी वे जंगलराज की जाप करना नहीं भूलते. तेजस्वी जी को अगर अपनी सियासत जीवित रखनी है, तो उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीख लेनी चाहिए. उन्हें सेवा भाव को जीवन पर उतारना होगा. मेवा के लिए लार टपकाने से राजनीति के बियाबान में भी जगह नहीं मिलेगी.

ये भी पढ़ें - 

बिहार: सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वालों के आश्रितों को मिलेगा अनुदान, बनेगी नई नीति बिहार: इस तरीके से कांग्रेस ने लिया कोरोना वैक्सीन का श्रेय, कहा- पीएम मोदी लगवाएं पहला टीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget