एक्सप्लोरर

BJP सांसद प्रदीप सिंह के हिंदू वाले बयान से उठा सियासी तूफान, पप्पू यादव कूदे, RJD ने भी उठाए सवाल

Bihar Politics: बीजेपी सांसद ने यह बयान दिया है कि अगर अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा. उनके इस बयान पर प्रदेश का सियासी पारा बढ़ गया है. पढ़िए किसने क्या कहा.

Pappu Yadav News: बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह ने कहा है कि अगर अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा. उनके इस बयान से बिहार में सियासी तूफान उठ गया है. अलग-अलग नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है. इस बीच पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंगलवार (22 अक्टूबर) को एक पोस्ट करते हुए हमला बोला है. हालांकि पोस्ट में उन्होंने बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह या केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का नाम नहीं लिया है.

सांसद पप्पू यादव ने एक्स (X) पर लिखा, "सीमांचल कोसी मिथिलांचल में सबको इंसान बनकर रहना होगा. मानवता की रक्षा करनी होगी. जो दस-पंद्रह साल से नकारा सांसद केंद्रीय मंत्री बने बैठे हैं, काम के नाम पर शून्य सन्नाटा तो हिंदू-मुसलमान के नाम पर नफरत फैला अपना चेहरा चमका रहे हैं!"

आरजेडी ने भी बीजेपी सांसद के बयान पर उठाए सवाल

बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह के बयान पर आरजेडी ने भी सवाल उठाए हैं. पार्टी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी का कहना है कि अररिया के सांसद ने आपत्तिजनक बयान दिया है. ऐसे बयानों पर कार्रवाई होनी चाहिए. कहा, "नीतीश कुमार जी आपके राज में हो क्या रहा है? यह नकली सेकुलरिज्म का चोला ओढ़ कर के इस तरह का बयान आपके सहयोगी दल के सांसद दे रहे हैं. जेडीयू चुप क्यों है? प्रधानमंत्री जी बताएं कि यह देश धर्मनिरपेक्ष देश है. इसमें सभी धर्म के लोगों को रहने का अधिकार है. कोई भी इस देश से बड़ा नहीं है. संविधान से बड़ा नहीं है."

बता दें कि सांसद प्रदीप सिंह का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो कह रहे हैं कि खुद को हिंदू बोलने में कैसी शर्म? अपने बयान में बोलते हैं, "हम तो कहते हैं कि अगर अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा. जब बेटा-बेटी की शादी करनी हो तब जात-पात खोज लीजिए, लेकिन जब हिंदुओं की एकजुटता की बात हो तब पहले हिंदू बनिए बाद में जाति को ढूंढिए." केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा' के दौरान एक कार्यक्रम में बीजेपी सांसद ने यह बयान अररिया में दिया है.

यह भी पढ़ें- 'अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा', गिरिराज सिंह की यात्रा में BJP सांसद प्रदीप सिंह का साफ संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget