एक्सप्लोरर

बिहार: समान काम, समान वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे गेस्ट प्रोफेसरों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

समान काम, समान वेतन की मांग को लेकर गेस्ट प्रोफेसर बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के आवास का घेराव करने पहुंचे थे.

पटना: बिहार के गेस्ट प्रोफेसरों ने गुरुवार को राजधानी पटना के इको पार्क के पास जमकर प्रदर्शन किया. समान काम समान वेतन की मांग को लेकर गेस्ट प्रोफेसर बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के आवास का घेराव करने पहुंचे थे. जैसे ही इस बात की सूचना पुलिस को मिली वो मौके पर पहुंची और गेस्ट प्रोफेसरों को एक पार्क के पास रोक दिया.

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानें तो पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया, जिससे भीड़ छंट गई. मिली जानकारी अनुसार पुलिस प्रदर्शन कर रहे कुछ गेस्ट प्रोफेसरों को हिरासत में भी लिया है.

नियमित करने की थी मांग

मिली जानकारी अनुसार पटना पुलिस ने प्रोफेसरों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है. कई प्रोफेसरों को गंभीर चोटे आई हैं. यह प्रोफेसर शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने जा रहे थे. उससे पहले ही इको पार्क के पास पुलिस ने प्रोफेसरों पर लाठीचार्ज कर दिया. दरअसल, गेस्ट प्रोफेसर अपनी सेवा को कांट्रैक्ट बेसिस से हटाकर नियमित करने की मांग कर रहे.

गेस्ट प्रोफेसरों ने कही यह बात

इस संबंध में गेस्ट प्रोफेसरों ने बताया कि पटना पुलिस ने उनके कुछ साथियों को हिरासत में भी लिया है. पुलिस की पिटाई से उनके कई साथियों को चोटें आई हैं. दरअसल, गेस्ट प्रोफेसर यूजीसी के मानकों अनुसार अपनी सेवा को कांट्रैक्ट बेसिस से हटाकर नियमित करने की मांग कर रहे थे. उनका कहना है कि वे कई सालों से राज्य के तमाम यूनिवर्सिटी में पढ़ा रहे हैं. अब उनकी सेवा को नियमित कर दिया जाए.

वित्त रहित शिक्षकों ने किया था प्रदर्शन

बता दें कि, मंगलवार को अनुदान नहीं वेतनमान की मांग को लेकर बिहार भर के वित्त रहित शिक्षकों ने राजधानी पटना में राजभवन तक कफन मार्च का आयोजन किया था. कारगिल चौक से निकले इस मार्च को जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने भी अपना समर्थन दिया था. हालांकि पुलिस ने मार्च को ज्ञान भवन के पास रोक दिया था. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हुई थी. बाद में सख्ती बढ़ाते हुए पुलिस ने प्रदेर्शनकारियों को वापस कर दिया था.

यह भी पढ़ें- लालू यादव से मिलने गईं RJD विधायक को क्वॉरंटीन किए जाने के बाद गरमाई सियासत

बिहार के पहले एक्सप्रेस वे के निर्माण का रास्ता हुआ साफ, औरंगाबाद से जयनगर तक बनेगी फोरलेन सड़क

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget