एक्सप्लोरर

पुलिस ने नकली सैनिटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री का किया खुलासा, मशीन और रैपर किया जब्त

छापेमारी में शामिल ब्राण्ड प्रोटेक्शन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हाजीपुर में देश के कई प्रतिष्ठित कंपनी के नकली सैनिटाइजर बनाने काम बड़े पैमाने पर चल रहा है.

वैशाली: कोरोना महामारी के बीच बुधवार को जिला प्रशासन ने नकली सैनिटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया. यह फैक्ट्री जिले के स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास की गली में किराए के एक घर में चलाई जा थी. पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से सैनिटाइजर बनाने वाली मशीन, नकली रैपर और एक युवक को हिरासत में लिया है.

छापेमारी में शामिल ब्राण्ड प्रोटेक्शन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हाजीपुर में देश के कई प्रतिष्ठित कंपनी के नकली सैनिटाइजर बनाने काम बड़े पैमाने पर चल रहा है. सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस की मदद से स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास की गली के एक घर में छापेमारी की गई.

छापेमारी के दौरान 1500 लीटर लिक्विड, ढाई हजार तैयार की गई बोतल और सैनिटाइजर बनाने प्रयुक्त की जाने वाली मशीनें बरामद की गई हैं. इसके अलावा ढाई हजार ऐसी बोतल भी बरामद की गई हैं, जिन पर लेबल लगाया जाना बाकी था. साथ ही खाली बोतल और रैपर भी बरामद किए गए हैं.

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान एक गाड़ी भी जब्त किया गया है. आरोपी इसी गाड़ी से सैनिटाइजर की आपूर्ति करते थे. अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि आवासीय क्षेत्र में चल रही इस नकली फैक्ट्री के संचालकों के पास कोई लाइसेंस नहीं था. साथ ही कई जिलों के लोग इसमें काम कर रहे थे.

छापेमारी के दौरान फैक्टरी का संचालन कर रहे पटना निवासी रौशन कुमार को रंगे हाथ पकड़ा गया है, जिसके खिलाफ उचित धाराओं में सदर थाने में एफआइआर दर्ज कराई जा रही है. छापामार टीम के मुताबिक नकली सैनिटाइजर फैक्ट्री का संचालन रौशन कुमार और अन्य तीन साथियों के द्वारा किया जा रहा था, जिसे पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है. संभावना जताई जा रही है कि नकली सैनिटाइजर की पटना, हाजीपुर, छपरा, मुजफ्फरपुर सहित कई बड़ें शहरो में आपूर्ति की जा रही थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget