एक्सप्लोरर

मधुबनी 'नरसंहार' के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 18 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

डीजीपी एसके सिंघल ने बताया कि मधुबनी 'नरसंहार' के पांच आरोपी प्रवीण झा, नवीन झा, मुकेश साफी, भोला सिंह और चंदन झा नेपाल से पकड़े गए हैं. वहीं, 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के मोहम्मदपुर गांव में होली के दिन हुए 'नरसंहार' के मुख्य आरोपी प्रवीण झा उर्फ रावण समेत चार आरोपियों को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद से ही पुलिस को उसकी तलाश थी. इस बात की जानकारी बिहार पुलिस के डीजीपी एसके सिंघल ने दी है.

18 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि मधुबनी 'नरसंहार' के पांच आरोपी प्रवीण झा, नवीन झा, मुकेश साफी, भोला सिंह और चंदन झा नेपाल से पकड़े गए हैं. गौरतलब है कि घटना में शामिल 10 आरोपियों के घर की कुर्की जब्ती हो चुकी है. वहीं, 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पांच लोगों की हत्या मामले में 35 आरोपी बनाए गए हैं, जिनमें से मुख्य आरोपी समेत 23 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अब अन्य 12 आरोपितों की पुलिस को तलाश है.

बता दें कि बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मधुबनी 'नरसंहार' में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की थी. उनका दुख साझा करने के साथ ही उन्होंने छह लाख रुपये की राशि देकर उनकी आर्थिक मदद भी की थी. पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि यह घटना पूरी से सत्ता संरक्षित और प्रायोजित है. इस घटना में नामजद एक भी अभियुक्त की अभी तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है?

पुलिस दोषियों को दे रही संरक्षण

राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जघन्य 'नरसंहार' के एक हफ्ते बाद भी पुलिस प्रशासन और सरकार सोई हुई है. पुलिस दोषियों को गिरफ्तार करने की बजाय, उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रही है. तेजस्वी ने कहा कि प्रदेश का दुर्भाग्य है कि ऐसी दर्दनाक घटना के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घटना के बारे में पता ही नहीं होता है. उन्होंने इस भयानक नरसंहार पर कोई शोक संवेदना और खेद तक प्रकट नहीं किया.

यह भी पढ़ें - 

JDU में शामिल होने की राजकुमार सिंह ने बताई वजह, कहा- चिराग पासवान से कभी नहीं रहा मेरा लगाव बिहार के मंत्री शाहनवाज हुसैन पर हावड़ा में फेंके गए पत्थर, बीजेपी नेता ने शेयर किया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget