एक्सप्लोरर

पुलिस ने कुख्यात अपराधी के बेटे को किया गिरफ्तार, रंगदारी नहीं मिलने पर खुलेआम की थी फायरिंग

पटना पुलिस ने बताया कि रौशन के खिलाफ गांधी मैदान और कंकड़बाग थाने में शराबबंदी कानून और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं. इसके पिता बिंदु सिंह भी कुख्यात अपराधी हैं.

पटना: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के मॉडर्न हॉस्पिटल के गेट पर दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले रौशन सिंह को शनिवार को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रौशन सिंह के पिता बिंदु सिंह भी पटना के कुख्यात क्रिमिनल हैं, जो अभी जेल में बंद हैं. रौशन के साथ पुलिस ने सूरज और अभिषेक को भी गिरफ्तार किया है. इन लोगों ने 10 लाख की रंगदारी के लिए शुक्रवार को मॉडर्न हॉस्पिटल के गेट पर दिनदहाड़े फायरिंग की थी और फरार हो गए थे.

घटनास्थल से बरामद हुआ खोखा

बता दें कि गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया था. इस मामले में अस्पताल की प्रबंधन की तरफ से शैलेंद्र कुमार की लिखित शिकायत पर पुलिस ने जेल में बंद बिंदू सिंह के बेटे रौशन सिंह सहित दो अन्य पर रंगदारी मांगने की एफआईआर दर्ज की थी.

दुकानदार पर तान दी थी पिस्टल

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अस्पताल के पास पान की एक दुकान है. शुक्रवार को अपराधी बाइक से पहले उसी दुकान के पास पहुंचे और बाइक खड़ी कर पान दुकानदार पर पिस्टल तान दी. डर से राजू दुकान बंद कर फरार हो गया. फिर रौशन ने अस्पताल के गार्ड पर भी पिस्टल तान दी. इसके बाद वो अस्पताल परिसर में घुस गया और वहां फायरिंग की.

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस संबंध में पटना पुलिस ने बताया कि रौशन के खिलाफ गांधी मैदान और कंकड़बाग थाने में शराबबंदी कानून और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं. इसके पिता बिंदु सिंह भी कुख्यात अपराधी हैं, जिसे पटना पुलिस ने पहले से ही जेल में डाल रखा है. लेकिन कुख्यात बिंदु सिंह अब जेल में बैठकर शहर में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की साजिश रच रहा है.

आरोपी का है आपराधिक इतिहास

पुलिस की मानें तो रौशन के साथ पकड़े गए सूरज का भी आपराधिक इतिहास रहा है. उनके खिलाफ बख्तियारपुर रेल थाना में मामला दर्ज है. 3 साल पहले सूरज फर्जी टीटीई बनकर पैसा वसूल रहा था. जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
प्रशांत किशोर को चुनाव के बीच बड़ा झटका, केसी सिन्हा सहित जन सुराज के कई नेता BJP में शामिल
प्रशांत किशोर को चुनाव के बीच बड़ा झटका, केसी सिन्हा सहित जन सुराज के कई नेता BJP में शामिल

वीडियोज

Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
ट्रेन लेट हुई तो सीधे लोको पायलट से भिड़ गई महिला यात्री, फिर ड्राइवर ने जो किया- वीडियो वायरल
ट्रेन लेट हुई तो सीधे लोको पायलट से भिड़ गई महिला यात्री, फिर ड्राइवर ने जो किया- वीडियो वायरल
Embed widget