एक्सप्लोरर

Chirag Paswan Arrested: राजभवन मार्च के दौरान चिराग को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार्यकर्ताओं पर जमकर चटकाईं लाठियां

गिरफ्तारी के बाद चिराग पासवान ने कहा कि जनता की मांगों को उठाने के लिए हम शांतिपूर्ण काफिला लेकर राजभवन जा रहे थे. लेकिन पुलिस बीच में ही हमें रोक दिया.

पटना: बिहार में बढ़ते भ्रष्टातार और जहरीली शराब से मौत के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से मंगलवार को पटना के जेपी गोलंबर से राजभवन मार्च निकाली गई. इस दौरान हजारों कार्यकर्ता के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) राजभवन की ओर निकले, लेकिन पुलिस द्वारा डाक बंगला चौराहा पर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया गया. हालांकि, कार्यकर्ताओं की संख्या ज्यादा होने के कारण वहां से धक्का-मुक्की कर चिराग व उनके कार्यकर्ता डाक बंगला रोड होते हुए आयकर गोलंबर तक पहुंच गए.

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

इधर, आयकर गोलंबर पर बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस ने घेराबंदी की और कार्यकर्ताओं पर लाठियां भी चटकाईं. लेकिन उग्र कार्यकर्ता और चिराग पुलिस को धक्का देते हुए आगे निकल गए. ऐसे में जब काफिला बेली रोड के रास्ते हाई कोर्ट को पार कर गया तो बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं पर दर्जनों आंसू गैस के गोले छोड़े और फिर भीड़ को तीतर बितर करने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया.

Expressway In Bihar: बिहार के पहले एक्सप्रेस-वे औरंगाबाद-जयनगर की पूरी जानकारी, 8 जिलों के इन बड़े शहरों से होकर गुजरेगा

चिराग पासवान ने कही ये बात

इसी बीच कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करते हुए दर्जनों कार्यकर्ता समेत चिराग पासवान को गिरफ्तार कर पुलिस सचिवालय थाने ले आई. जमुई सांसद की गिरफ्तारी के बाद सचिवालय थाना पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई. इधर, चिराग पासवान ने कहा कि जनता की मांगों को उठाने के लिए हम शांतिपूर्ण काफिला लेकर राजभवन जा रहे थे. लेकिन पुलिस बीच में ही हमें रोक दिया. हालांकि पुलिस का कहना है कि इनकम टैक्स से बेली रोड तक प्रतिबंधित एरिया है. हाई कोर्ट का निर्देश है कि इस इलाके में किसी प्रकार का जुलूस प्रतिबंधित है. लेकिन इस नियम को तोड़ने का काम किया गया है. 

यह भी पढ़ें -

Fodder Scam Case: चारा घोटाला के पांचवें मामले में लालू यादव दोषी करार, 24 अरोपियों को कोर्ट ने किया बरी

Lalu Prasad Yadav News: चारा घोटाला के एक और केस में दोषी पाए गए लालू प्रसाद यादव, जानें क्या है पूरा मामला

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget