एक्सप्लोरर

PM Modi Road Show: पटना में पीएम के रोड शो के स्वागत में बनेंगे 39 मंच, कहां क्या-क्या की गई तैयारी? जानें

Lok Sabha Election 2024: राजधानी पटना में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर खास तैयारी की जा रही है. वहीं, इसको लेकर बीजेपी और कई संस्था भी तैयारी में जुटी हुई है.

PM Modi Road Show: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो 12 मई को पटना में होने जा रहा है. आजाद भारत के इतिहास में यह पहला मौका है जब कोई प्रधानमंत्री पटना में रोड शो करेगा. इसको लेकर जहां जिला प्रशासन और एसपीजी के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम में लगे हुए हैं. वहीं, भारतीय जनता पार्टी और पटना के प्रमुख संस्था पीएम के भव्य स्वागत की तैयारी में लगी हुई है. पीएम रोड शो की शुरुआत डाक बंगला चौराहा से करेंगे. इसके बाद यह रोड शो एसपी वर्मा रोड, एग्जीबिशन रोड, भट्टाचार्य रोड, पीर मोहानी बुद्ध मूर्ति चौक, कदम कुआं, बारी पथ, बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान उद्योग भवन तक आएगा. इन पूरे रास्तों में पीएम को स्वागत करने की तैयारी की गई है.

प्रधानमंत्री के लिए इन रास्तों में कुल 34 जगह पर 39 मंच तैयार किए गए हैं. इनमें 11 मंच बीजेपी बिहार इकाई की ओर से रहेगा. दो मंच मीडिया के लिए रहेगा. 26 मंच निजी संस्था और अलग-अलग समाज की तरफ से जिला प्रशासन के आदेश पर बनाया जा रहा है. इनमें 20 जगह पर मशीन से प्रधानमंत्री पर फूलों की वर्षा होगी जो गेंदा के फूल और गुलाब के फूल की पंखुड़ियां रहेंगी. 

डाक बंगला चौराहा पर होगा भव्य स्वागत 

सबसे पहले भव्य स्वागत डाक बंगला चौराहा पर होगा. यहां पर 3 मंच बनाए जा रहे हैं. इनमें एक मंच मीडिया के लिए रहेगा तो एक मंच पर रामनवमी शोभा समिति यात्रा अभिनंदन की ओर से रहेगा और एक मंच बीजेपी बिहार प्रदेश इकाई की ओर से स्वागत मंच बनाया जाएगा. डाक बंगला चौराहा पर 5,000 लोगों के उपस्थित रहने की व्यवस्था की गई है. इसके बाद एन.पी सेंटर के पास गंगा आरती की व्यवस्था की गई है. इसके लिए एक मंच होगा. यहां निजी संस्था एन.पी सेंटर और न्यू मार्केट एसोसिएशन की ओर से तैयार किया गया है. 

साधु संतों की भी रहेगी भीड़

एसपी वर्मा रोड चौक के बीआईए की ओर से एक मंच बनाया गया है. उसी जगह पर जीएस नंदन प्लाजा के पास बीजेपी की ओर से मंच बनाया गया है. न्यू वर्क के सामने लायंस क्लब मगध स्पोर्ट्स का मंच बनाया जा रहा है. उसी के आस पास आईएमए की ओर से भी पीएम के स्वागत के लिए मंच बनाया जा रहा है. नूतन क्रश के पास आध्यात्मिक सत्संग समिति बिहार प्रदेश मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से मंच बनाया जा रहा है. यहां शंखनाद और साधु संतों की भीड़ भी रहेगी.

कई संस्था बना रहे हैं मंच

एग्जीबिशन रोड चौराहा पर बीजेपी की ओर से एक मंच बनाया गया है तो वहीं मां वैष्णो देवी सेवा समिति की ओर से भी एक मंच बनाया जा रहा है और यहां भी लगभग 5,000 लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है. इसके बाद एग्जीबिशन रोड से पीर मोहानी तक बंसल टावर, हुंडई शोरूम, मछली बाजार, राजू पान दुकान, न्यू बॉबी स्टॉल उमा सिनेमा से पहले एक-एक मंच बनाया गया है जो बीजेपी का है तो बिहार तलीक्षा साहू सभा, हिंदू जागरण एकता, बंसल टावर ओनर्स एसोसिएशन की ओर से भी एक-एक मंच तैयार किए जा रहे हैं. पीर मोहानी उमा सिनेमा हॉल के पास प्राचीन कला मंदिर की ओर से बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है तो वहीं, सालिमपुर अहरा मोड़ के पास बीजेपी की ओर से एक मंच बनाया जा रहा है. उसके आगे बचपन दुकान के पास पाटलिपुत्र दिगंबर जैन समिति की ओर से मंच बनाया जा रहा है.
 
रोड शो को लेकर प्रशासन अलर्ट

शगुन मैरिज हॉल के पास बीजेपी की ओर से एक मंच बनाया जा रहा है, तो बुद्ध मूर्ति मोड़ के पास बीजेपी की ओर से मंच बनाया जा रहा है. वहीं, पर मीडिया के लिए भी एक मंच तैयार किया जा रहा है. उससे थोड़ी आगे गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से भी एक मंच बनाया जा रहा है. ठीक उसके बगल में सामुदायिक भवन के सामने बीजेपी की ओर से एक मंच बनाया जा रहा है. उससे कुछ आगे कदम कुआं व्यावसायिक संघ की ओर से भी एक मंच तैयार किया जा रहा है.

ऐसे ही कई संस्थाओं और बीजेपी की तरफ से मंच तैयार किया जा रहा है. वहीं, अंत में उद्योग भवन के पास बीजेपी की ओर से एक मंच तैयार किया जा रहा है. यहां पर कम संख्या में लोगों के उपस्थित रहने की व्यवस्था की गई है. इन सभी जगह में कुल 1,60,000 लोगों को जिला प्रशासन ने रहने का आदेश निर्गत किया है.

ये भी पढे़ं: India Alliance: लोकसभा चुनाव में BJP कहां फंसी? मल्लिकार्जुन खरगे ने बताई वो बात, सीटों का गणित भी समझाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget