एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री ने ऐसा क्यों कहा- मकानमालिक को ही उठवा लिया जाएगा... निशाने पर RJD-कांग्रेस

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा आरजेडी वाले कभी आपको पक्का घर नहीं दे सकते. आज बिहार आगे बढ़ रहा है. इसके पीछे सबसे बड़ी ताकत बिहार की माताएं-बहन हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (18 जुलाई, 2025) को बिहार के मोतिहारी पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी ने मोतिहारी से 7200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर हमला किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस के शासनकाल में गरीबों को ऐसा पक्का मकान मिलना असंभव था. इन लोगों के राज में लोग अपने घरों में रंग-रोगन तक नहीं करवाते थे. डरते थे कि अगर रंग-रोगन हो गया तो पता नहीं मकानमालिक को ही उठवा लिया जाएगा. 

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा आरजेडी वाले कभी आपको पक्का घर नहीं दे सकते. आज बिहार आगे बढ़ रहा है. इसके पीछे सबसे बड़ी ताकत बिहार की माताएं-बहन हैं. आज मैं देख रहा था लाखों बहने हमें आशीर्वाद दे रही थीं. पीएम मोदी ने महिलाओं से कहा कि याद करिए जब आपको 10 रुपया भी होता था तो छुपाकर रखना पड़ता था. उन्होंने कहा कि ना बैंकों में खाता होता था ना कोई बैंकों में घुसने देता था. गरीब का स्वाभिमान क्या होता है ये मोदी जानता है. पीएम मोदी ने कहा, "गरीब के लिए दरवाजे कैसे नहीं खोलेंगे? हमने अभियान चलाकर खाते खुलवाए. इसके बाद योजनाओं का पैसा इन खातों में मैंने भेजना चालू किया."

'बिहार वीरों की धरती… असंभव को बनाया संभव'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बिहार असंभव को भी संभव बनाने वाले वीरों की धरती है. आप लोगों ने इस धरती को आरजेडी और कांग्रेस की बेड़ियों से मुक्त किया, असंभव को संभव बनाया. उसी का परिणाम है कि आज बिहार में गरीब कल्याण को योजनाएं सीधे गरीबों तक पहुंच रही है."

नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज देश और बिहार में लखपति दीदी की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है. देश में हमने 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है. अब तक डेढ़ करोड़ बहने लखपति दीदी बन चुकी हैं... हमारे बिहार में 20 लाख से ज्यादा लखपति दीदी बनी हैं."

यह भी पढ़ें- 'मुंबई की तरह मोतिहारी का नाम हो', प्रधानमंत्री बोले- बिहार को विकसित बिहार बनाना है

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget