एक्सप्लोरर

'मुंबई की तरह मोतिहारी का नाम हो', प्रधानमंत्री बोले- बिहार को विकसित बिहार बनाना है

PM Modi in BIhar: पीएम मोदी ने कहा कि आज बिहार में इसलिए तेजी से काम हो रहा है क्योंकि केंद्र और राज्य में बिहार के लिए काम करने वाली सरकार है. आरजेडी और कांग्रेस के राज्य में विकास पर ब्रेक था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (18 जुलाई, 2025) को मोतिहारी में बड़ा ऐलान किया. पीएम मोदी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में जैसे पश्चिमी भारत में मुंबई है वैसे ही पूरब में मोतिहारी का नाम हो. जैसे अवसर गुरुग्राम में हैं वैसे ही अवसर गयाजी में भी बने. पुणे की तरह पटना में भी औद्योगिक विकास हो. पूरब की तरह संथाल परगना का विकास हो. जयपुर की तरह नेपाल… बेंगलुरु की तरह सिंहभूम के लोग भी आगे बढ़ें. पूर्वी भारत को आगे बढ़ाने के लिए हमें बिहार को विकसित बिहार बनाना है.

पीएम मोदी ने कहा कि आज बिहार में इसलिए तेजी से काम हो रहा है क्योंकि केंद्र और राज्य में बिहार के लिए काम करने वाली सरकार है. उन्होंने कहा, "मैं एक आंकड़ा देता हूं… जब केंद्र में कांग्रेस और आरजेडी की सरकार थी तो यूपीए के 10 साल में बिहार को सिर्फ दो लाख करोड़ रुपये के आसपास मिले थे. 2014 में आपने मुझे सेवा करने का अवसर दिया. केंद्र में आने के बाद मैंने बिहार से बदला लेने वाली उस पुरानी राजनीति को भी समाप्त कर दिया." 

'आरजेडी और कांग्रेस के राज्य में विकास पर ब्रेक था'

प्रधानमंत्री ने कहा, "एनडीए के 10 वर्षों में बिहार के विकास के लिए जो राशि दी गई है वो पहले से कितना गुना ज्यादा है उसका आंकड़ा अभी हमारे सम्राट चौधरी जी बता रहे थे. कांग्रेस और आरजेडी के मुकाबले कई गुना ज्यादा पैसे हमारी सरकार ने दिए हैं. ये पैसा बिहार के जनकल्याण में काम आ रहा है. बिहार दो दशक पहले किस तरह हताशा में डूबा हुआ था. आरजेडी और कांग्रेस के राज में विकास पर ब्रेक था. गरीब का पैसा गरीब तक पहुंचना असंभव था."

इससे पहले प्रधानमंत्री ने बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी, गिरिराज सिंह, चिराग पासवान, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, ललन सिंह, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, उपेंद्र कुशवाहा एवं दिलीप जायसवाल आदि का नाम लेते हुए आभार जताया. 

यह भी पढ़ें- पहले पटना में 8 ही घंटे बिजली रहती थी, अब मुफ्त मिलेगी, नीतीश का मोदी के सामने विपक्ष पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget