एक्सप्लोरर

Narendra Modi Bihar Visit Highlights: पीएम मोदी ने बिहार से जारी की किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त, होली से पहले अन्नदाता को मिली बड़ी राहत

Narendra Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर दौरे को लेकर जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी. प्रधानमंत्री ने बिहार की घरती से देश के किसानों को 22 हजार करोड़ रुपये की राशि दी.

Key Events
PM Narendra Modi Bhagalpur Bihar Visit Live Updates PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment Released Nitish Kumar Narendra Modi Bihar Visit Highlights: पीएम मोदी ने बिहार से जारी की किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त, होली से पहले अन्नदाता को मिली बड़ी राहत
भागलपुर में पीएम नरेंद्र मोदी
Source : PTI

Background

PM Modi Bhagalpur Bihar Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (24 फरवरी) बिहार के भागलपुर से देश के किसानों को सौगात देंगे. किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से वितरण किया जाएगा. भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में पूरा कार्यक्रम है.

22 हजार करोड़ की राशि की जाएगी हस्तांतरित

19वीं किस्त के रूप में 9 करोड़ 80 लाख किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 22 हजार करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की जाएगी. पिछली बार 9 करोड़ 60 लाख किसानों को इसका लाभ मिला था.

पहले पूर्णिया और फिर भागलपुर पहुंचेंगे पीएम

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी पहले पूर्णिया आएंगे और इसके बाद यहां से भागलपुर पहुंचेंगे. दोपहर 2 बजकर पांच मिनट पर वे भागलपुर पहुंचे जाएंगे. 3 बजकर 25 मिनट पर यहां से प्रस्थान कर जाएंगे. 4.17 में पूर्णिया से दिल्ली के लिए पीएम मोदी रवाना हो जाएंगे.

प्रधानमंत्री मोदी बांका, बेगूसराय, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, किशनगंज, अररिया, लखीसराय, जमुई और मुंगेर जैसे कई पड़ोसी जिलों के किसानों के साथ बातचीत करने के अलावा हवाई अड्डा मैदान में एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित करेंगे. बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. 

प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को राज्य पहुंचे थे. साथ ही उन्होंने मखाने की खेती करने वाले किसानों से बातचीत की ताकि "मखाना बोर्ड" गठन के लिए योजना तैयार की जा सके. इसकी घोषणा हाल में बजट में की गई थी. 

पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम

प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. भागलपुर के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हृदय कांत और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्य कार्यक्रम स्थल, पार्किंग व्यवस्था और समग्र सुरक्षा उपायों का जायजा लिया. कई केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक तथा राज्य एवं केंद्रीय मंत्रालयों के अधिकारी भी समारोह में शामिल होंगे.

(इनपुट: भाषा से भी)

16:00 PM (IST)  •  24 Feb 2025

PM Modi Live Updates: पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त

भागलपुर में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज इस कार्यक्रम में जो लोग भी हमारे साथ जुड़े हुए हैं. मैं उन सबको आदर पूर्वक नमन करता हूं. उन्होंने कहा कि मुझे पीएम किसान निधि योजना की 19वीं किस्त देश के करोड़ों किसानों को भेजने का सौभाग्य मिला है. करीब 22000 करोड़ रुपये एक क्लिक पर किसानों के खाते में पहुंच गए. इसमें बिहार के भी 76 हजार से अधिक किस परिवार हैं. बिहार के किसानों खाते में आज सीधे करीब 1600 करोड़ रुपये उनके खाते में पहुंच चुके हैं. मैं बिहार और देश के सभी किसान परिवारों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. 

15:28 PM (IST)  •  24 Feb 2025

PM Modi Live Updates: किसान सम्मान निधि से बिहार के 76 हजार से अधिक किसानों को होगा फायदा- सीएम नीतीश

भागलपुर में सीएम नीतीश किुमार ने अपने संबोधन में कहा कि ये खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हम लोगों के बीच भागलपुर आए हैं. मैं प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करता हूं. यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए किसान सम्मान निधि की राशि उनके खाते में भेजी जा रही है. इसमें बिहार के 76 हजार से अधिक किसान शामिल हैं. बिहार के विकास में प्रधानमंत्री का सहयोग मिल रहा है. हमलोग 24 नवंबर 2005 को सरकार में आए, जब से सरकार बनी बिहार के विकास में लगे हैं. 





Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget