एक्सप्लोरर

PM Modi Bihar Visit: छठे चरण के चुनाव से पहले फिर बिहार आ रहे पीएम मोदी, इन दो जिलों में रैली

PM Modi in Bihar: चुनावी माहौल के बीच पहली बार पीएम मोदी चार अप्रैल को बिहार आए थे. अभी हाल ही में 12 मई को प्रधानमंत्री ने पटना में रोड शो भी किया था. एक बार फिर बिहार आने की तैयारी में हैं.

PM Modi in Bihar: 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 पार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैराथन दौड़ जारी है. ऐसी खबर है कि पीएम मोदी छठे चरण के चुनाव से पहले एक बार फिर बिहार आने वाले हैं. अभी हाल ही में 12 मई को प्रधानमंत्री मोदी ने पटना में एतिहासिक रोड शो किया था. अब 21 मई को पीएम मोदी सीवान और पूर्वी चंपारण में सभा करने वाले हैं. लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी का यह सातवां दौरा होगा.

16 मार्च को देश में आम चुनाव को लेकर तारीखों की घोषणा की गई थी. चुनावी माहौल के बीच पहली बार पीएम मोदी चार अप्रैल को बिहार आए थे. उन्होंने जमुई से चुनावी शंखनाद करके एनडीए उम्मीदवार और एलजेपी रामविलास प्रत्याशी अरुण भारती के लिए प्रचार किया था. बिहार में पीएम मोदी का दूसरा दौरा 7 अप्रैल को हुआ जहां उन्होंने नवादा में बीजेपी उम्मीदवार विवेक ठाकुर के लिए चुनावी सभा की थी.

तीसरे दौरे में गया और पूर्णिया में की थी जनसभा

वहीं अप्रैल महीने में ही पीएम मोदी ने तीसरी सभा की थी. वह गया और पूर्णिया गए थे. गया में पीएम मोदी ने जीतन राम मांझी के लिए जोड़ लगाया तो वहीं उन्होंने पूर्णिया में जेडीयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के लिए वोट मांगे. 26 अप्रैल को पीएम मोदी ने सीमांचल के फारबिसगंज में चुनावी सभा को संबोधित किया था. बिहार की सबसे चर्चित सीट मुंगेर में ललन सिंह के लिए रैली की थी. पिछले डेढ़ महीने में प्रधानमंत्री ने छह बार बिहार का दौरा किया है जिसमें उन्होंने एक रोड शो पटना में किया है.

बिहार का पांचवां दौरा पीएम मोदी ने मिथिलांचल का किया था. चार मई को पीएम ने दरभंगा में एक विशाल रैली को संबोधित किया था. दरभंगा की रैली के ठीक सात दिन बाद पीएम मोदी फिर पटना पहुंचे. 12 मई को रोड शो किया था. पीएम मोदी अगले दिन पटना साहिब भी गए थे. 13 मई को बिहार के तीन लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा को संबोधित भी किया था.

पीएम ने हाजीपुर में चिराग पासवान के लिए वोट मांगे थे. मुजफ्फरपुर में राजभूषण निषाद के लिए सभा की तो वहीं छपरा में जनसभा कर पीएम मोदी ने राजीव प्रताप रूडी के लिए प्रचार किया था. वहीं अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पीएम पूर्वी चंपारण और सीवान में 21 मई को चुनावी सभाएं करने वाले हैं. पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राधा मोहन सिंह मैदान में हैं तो सीवान से जेडीयू प्रत्याशी विजयलक्ष्मी कुशवाहा खड़ी हैं.

यह भी पढ़ें- Exclusive: कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे ने पार्टी के खिलाफ क्यों खोला मोर्चा? अखिलेश प्रसाद सिंह की बढ़ी टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget