एक्सप्लोरर

Presidential Election 2022: राष्‍ट्रपति की उम्‍मीदवारी को लेकर CM नीतीश का बड़ा बयान, कहा- ‘क्षमा कीजिए’

Nitish Kumar: बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि वह राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार नहीं हैं. उन्‍होंने कहा है कि राष्‍ट्रपति पद को लेकर मेरी कोई इच्‍छा नहीं है.

पटना: राष्‍ट्रपति पद के (Presidential Election 2022) लिए सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के नाम को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है. सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. इस बीच सोमवार को सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है.

पटना में जनता दरबार के बाद वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान राष्‍ट्रपति कैंड‍िडेट बनाए जाने की अटकलों पर उनसे सवाल पूछा गया. इस पर सीएम ने कहा कि क्षमा कीजिए, कौन क्‍या बोल रहा है, प‍ता नहीं. मेरी कोई इच्‍छा नहीं है. कुछ दिनों के बाद खुद पता चल जाएगा, कौन उम्‍मीदवार होगा. रांची में बिहार सरकार के मंत्री न‍ितीन नवीन पर हुए हमले के सवाल पर सीएम ने कहा कि इसके बारे में तत्‍काल बात की गई है.

ये भी पढ़ें- Watch: अररिया में पंचायत का फरमान और हो गई लाठी की बरसात, खूंटे से बांध कर युवक को पीटा, VIDEO वायरल

श्रवन कुमार के बयान के बाद चर्चा हुई थी तेज

बिहार सरकार के मंत्री और नीतीश कुमार के करीबी श्रवण कुमार के बयान के बाद नीतीश कुमार के राष्‍ट्रपति पद की उम्‍मीदवारी की चर्चा तेज हो गई थी. श्रवण कुमार ने कुछ दिन पूर्व मीड‍िया से बातचीत के दौरान कहा था कि नीतीश कुमार में राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार के तमाम गुण मौजूद हैं. अगर उन्‍हें मौका मिले तो वह देश के राष्‍ट्रपति बन सकते हैं. इसके बाद से ही तरह तरह की चर्चाएं होने लगीं.

ललन सिंह ने भी कर दिया था साफ

जेडीयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भी स्‍थ‍िति साफ कर दी थी. उन्‍होंने कहा था कि नीतीश कुमार न तो उम्‍मीदवार हैं और न ही राष्‍ट्रपति बनने जा रहे हैं. ज्ञात हो कि राष्‍ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव की तारीख और पूरे कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया है. 18 जुलाई को मतदान होगा और 21 जुलाई को रिजल्‍ट घोष‍ित किया जाएगा. चुनाव की तारीख घोष‍ित होते ही बिहार में नीतीश कुमार के नाम की चर्चा तेज हो गई.

ये भी पढ़ें- बिहार के नालंदा में मजदूरों से भरी पिकअप वैन बीच सड़क पर पलटी, एक की मौत, कई जख्मी, सभी कोलकाता के रहने वाले

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget