एक्सप्लोरर

CM नीतीश के जनता दरबार में समस्या सुनाते हुए रोने लगे कई लोग, मुख्यमंत्री ने कहा- ऐसा मत करिए

जनता दरबार में सबसे अधिक जमीन से जुड़ा ही मामला आया. लोगों की शिकायतें थीं कि किसी ने जमीन कब्जा कर लिया है तो कहीं दाखिल खारिज में दिक्कत है. कई लोग मुख्यमंत्री के सामने रोने भी लगे.

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पांच साल के बाद फिर एक बार जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतों को सुनकर उसका समाधान करने में जुट गए हैं. बिहार में कोरोना संक्रमण कम होने के बाद जनता दरबार में लोग शिकायत करने के लिए भी पहुंच रहे हैं. सोमवार को पहुंचे लोगों ने नीतीश कुमार के सामने अपनी समस्या सुनाई जिसका मुख्यमंत्री ने उससे संबंधित विभाग को फोन लगाकर तुरंत समस्या का समाधान करने के लिए कहा.

दरअसल, जनता दरबार में सोमवार को सबसे अधिक जमीन से जुड़ा ही मामला आया. लोगों की शिकायतें थीं कि किसी ने जमीन कब्जा कर लिया है तो कहीं दाखिल खारिज में दिक्कत है. कई लोग तो मुख्यमंत्री के सामने समस्या सुनाते हुए रोने भी लगे. मुजफ्फरपुर से आया एक युवक अपनी समस्या बताकर रोने लगा तो वहीं एक आंगनबाड़ी सेविका भी रोने लगी. महिला का कहना है आंगबाड़ी में सुपरवाइजर की ओर से गाली दी जाती है और भी कई चीजें कही जाती हैं. पैसों को लेकर कुछ बात थी. इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को निपटारे के लिए भेजा.

बिना घूस दिए नहीं किया जाता है कोई काम

मुजफ्फरपुर से आए शख्स ने मुख्यमंत्री से कहा कि निबंधन विभाग और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भ्रष्टाचार है. बिना घूस दिए कोई काम नहीं होता है. 10-10 हजार रुपये मांगे जाते हैं. इस पर जब उसने कहा कि वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेगा तो उसे धमकी दी गई कि जहां जाना है जाए. सीएम के पास जाओ या पीएम के पास कहीं कुछ नहीं होगा. यह सब सुनकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तुरंत राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगाया और उन्होंने युवक की बात को दोहराया. कहा कि इसे तुरंत दिखवाएं.

वहीं, एक दूसरे शख्स ने सीएम नीतीश से जमीन विवाद से संबंधित शिकायत की. वह अपनी रखने के बाद जोर-जोर से रोने लगा. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा मत करिए. उसने कहा कि उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है. कहीं न्याय नहीं मिला. थाना वाला भी मिला हुआ है. इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने कहा- विपक्ष के पास मुद्दों की कमी नहीं, लोग चाहते हैं सरकार गिरे

बिहारः शादी के बाद भी पढ़ना चाहती थी नेहा इसलिए 45 दिनों में ही छोड़ दिया पति का साथ, अब बुनेगी सपने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
राघोपुर हादसे के बाद पप्पू यादव का दावा, 'अब तक बाढ़ में 300 लोगों की मौत हुई, लेकिन...'
राघोपुर हादसे के बाद पप्पू यादव का दावा, 'अब तक बाढ़ में 300 लोगों की मौत हुई, लेकिन...'
'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी
'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget