एक्सप्लोरर

भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह की आज कोर्ट में पेशी, तलाक नहीं… कोई और मामला है, जान लीजिए

Pawan Singh: पवन सिंह आज दोपहर तीन बजे बिक्रमगंज स्थित व्यवहार न्यायालय में पेश होंगे. एक केस के सिलसिले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विजेंद्र सिंह की अदालत में सुनवाई होनी है.

Pawan Singh News: भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह की आज (सोमवार, 10 मार्च, 2025) कोर्ट में पेशी है. पत्नी ज्योति सिंह से उनका तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है लेकिन आज का मामला कुछ और है. दरअसल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में वो (पवन सिंह) आज कोर्ट में पेश होंगे. 

रोहतास जिले के बिक्रमगंज स्थित व्यवहार न्यायालय में भोजपुरी सुपरस्टार और गायक पवन सिंह की पेशी होनी है. लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर उनके खिलाफ कई थानों में मामला दर्ज किया गया था. उसी को लेकर आज दोबारा सुनवाई की जानी है. 

पहले भी हो चुकी है पेशी 

इससे पहले 12 सितंबर 2024 को कोर्ट ने पवन सिंह को पेश होने का निर्देश दिया था. इसके तहत उन्होंने बेल प्राप्त की थी. चुनाव प्रचार के दौरान पवन सिंह के रोड शो में भारी भीड़ और वाहनों का लंबा काफिला देखा गया था जिसके चलते रोहतास के पांच थानों में (काराकाट, बिक्रमगंज, संझौली, राजपुर और अकोढ़ीगोला) प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

क्या था पूरा मामला?

2024 में हुए लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था. हालांकि वे हार गए थे. चुनाव प्रचार के दौरान पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा क्षेत्र में कई सभाओं में भाग लिया था, जिसमें भारी संख्या में भीड़ जुटी थी. कई गाड़ियां उनके चुनाव प्रचार में दिखीं. यहां तक कि वे जिस गाड़ी पर सवार थे उसका शीशा तक टूट गया था. ऐसे में विभिन्न थानों में उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकियां दर्ज की गई थीं.

आज तीन बजे पवन सिंह को पहुंचना है कोर्ट 

जानकारी के अनुसार, पवन सिंह आज दोपहर तीन बजे बिक्रमगंज स्थित व्यवहार न्यायालय में पेश होंगे. आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विजेंद्र सिंह की अदालत में सुनवाई होगी. पवन सिंह के अधिवक्ता पवन कुमार ने बताया कि यह मामला संझौली थाने में दर्ज किया गया था. आज न्यायालय में इस पर सुनवाई होगी. उन्होंने कहा कि अदालत में सभी बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी, जिसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी. अब देखना होगा कि कोर्ट इस मामले में क्या निर्णय लेता है और पवन सिंह को राहत मिलती है या नहीं.

यह भी पढ़ें- कंगन घाट से दीदारगंज तक कर सकेंगे सफर, इस तारीख तक पूरा हो जाएगा काम, CM नीतीश ने किया निरीक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget