एक्सप्लोरर

पवन सिंह ने खराब किया उपेंद्र कुशवाहा का 'खेल', दो की लड़ाई में तीसरे की किस्मत चमकी

Bihar Lok Sabha Election Result 2024: करीब शाम पांच बजे तक पवन सिंह को 213902 वोट तो वहीं उपेंद्र कुशवाहा को 206042 मत मिले थे. फाइनल रिजल्ट के बाद में थोड़ा बहुत आंकड़ा और बढ़ सकता है.

Bihar Lok Sabha Election Result:  बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से दो की लड़ाई में तीसरे ने बाजी मार ली. 2024 के लोकसभा चुनाव में माना जा रहा था कि काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय मैदान में उतरे पवन सिंह (Pawan Singh) या फिर एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) की यहां से जीत हो सकती थी लेकिन त्रिकोणीय मुकाबले में सीपीआईएमएल (CPI-ML) के राजा राम सिंह (Raja Ram Singh) ने बाजी मार ली. पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा का खेल खराब कर दिया.

पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के वोटों में काफी अंतर नहीं है. करीब शाम पांच बजे तक पवन सिंह को 213902 वोट तो वहीं उपेंद्र कुशवाहा को 206042 मत मिले थे. फाइनल रिजल्ट के बाद में थोड़ा बहुत आंकड़ा और बढ़ सकता है. पहले स्थान पर राजा राम सिंह को 299931 वोट मिला है. औपचारिक एलान के बाद फाइनल नतीजों के आंकड़े में कुछ नंबर बढ़ सकता है.

उपेंद्र कुशवाहा के दावे हो गए फेल

बता दें कि एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा जीत को लेकर निश्चिंत थे कि वह हर हाल में बाजी मार लेंगे. कई सभाओं में उन्होंने पवन सिंह पर हमला करते हुए कहा था कि पावरस्टार मीडिया और सोशल मीडिया पर ही दिख रहे हैं. अब अंत में मंगलवार को रिजल्ट आने के बाद उनके दावों की हवा निकल गई. उनके दावे फेल हो गए.

पवन सिंह तो डूबे ही... कुशवाहा को भी डूबा दिया

बता दें कि पवन सिंह को बीजेपी ने आसनसोल से टिकट दिया था. हालांकि पवन सिंह का एक गाना जो बंगाल को लेकर गाया गया था उस पर विवाद शुरू हो गया और उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था. उन्हें उम्मीद थी कि बीजेपी कहीं और से टिकट दे देगी. जब ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने एलान किया कि वह काराकाट से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी में रहते हुए पवन सिंह ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया. पार्टी को जब नहीं छोड़ा तो बीजेपी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया. अब पवन सिंह तो हारे ही उधर एनडीए के प्रत्याशी की भी हार हो गई. पवन सिंह तो डूबे ही... उन्होंने कुशवाहा को भी डूबा दिया.

यह भी पढ़ें- Chirag Paswan: चिराग पासवान हाजीपुर से जीते, CM नीतीश से कांग्रेस नेतृत्व के संपर्क पर दिया क्लियर कट जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget