एक्सप्लोरर

Patna Violence: फतुहा गोलीबारी कांड में अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार, 14 उपद्रवी भी पकड़े गए, SIT का गठन, जानिए अपडेट

Patna Fatuha Parking Dispute: घटना का मुख्य आरोपी उमेश राय अब भी फरार है. इस मामले में जांच के लिए चार थानों की पुलिस को लगाया गया है. तीन एफआईआर जो दर्ज हुई है उसमें 75 लोग नामजद हैं.

पटना: फतुहा में 19 फरवरी को पार्किंग विवाद में हुई गोलीबारी मामले में अब एक्शन शुरू हो गया है. पुलिस ने तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है. पहली एफआईआर हत्या के मामले में दर्ज की गई है. रौशन कुमार, गौतम कुमार और मुनारिक राय की इस घटना में गोली लगने से मौत हुई थी. तीनों रिश्तेदार थे. मुनारिक राय के भाई प्रदीप राय के बयान पर हत्या की एफआईआर दर्ज हुई है. बच्चा राय, बलदेव सिंह, विजय कुमार, राहुल कुमार, सुनील कुमार, आर्यन कुमार, अमन राज समेत कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मुख्य आरोपी उमेश राय अब भी फरार है.

19 फरवरी की शाम में हुई आगजनी, तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने अपने बयान पर दूसरी एफआईआर दर्ज की है. 20 फरवरी की सुबह से आक्रोशित लोगों ने फिर तांडव मचाना शुरू कर दिया था. उमेश राय, बच्चा राय के गोदाम, सिगरेट फैक्ट्री में तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी. मैरिज हॉल, घर में फिर आगजनी, तोड़फोड़ की गई थी. उपद्रवियों ने सड़क पर जमकर किया था. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी थी. 20 फरवरी को हुई इस घटना में पुलिस ने अपने ही बयान पर तीसरी एफआईआर दर्ज की है. 

14 उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने आगजनी, तोड़फोड़, उपद्रव मचाने के मामले में अब तक कुल 14 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है. हत्या के इस मामले में संलिप्त नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. इसमें चार थानों की पुलिस शामिल है. अब तक जो तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है उसमें 75 लोगों को नामजद किया गया है.

घटना के बाद से परिजनों में शोक की लहर है. इलाके में दो दिन तक जबरदस्त बवाल दिखा था. सैकड़ों राउंड फायरिंग की बात सामने आई थी. अब धीरे-धीरे आक्रोश कम हुआ है. परिजन लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Mini Gun Factory: समस्तीपुर में भारी मात्रा में हथियार के साथ 7 गिरफ्तार, पटना और कोलकाता से गई थी STF

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी
Bihar News: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
बिहार: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget