एक्सप्लोरर

Patna: 'लाठीबाज ADM' पर BJP नेता जीवेश मिश्रा की मांग- बर्खास्त कर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाए

Patna News: पटना में टीचर भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे एक अभ्यर्थियों को एडीएम (ADM) ने डंडों से पीटा. इसे लेकर बीजेपी नेता जीवेश मिश्रा (Jibesh Mishra) ने एडीएम की गिरफ्तारी की मांग की है.

Patna Lathi Charge: बिहार की राजधानी पटना (Patna) में सोमवार को पुलिस ने बेरोजगार अभ्यार्थियों के प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज कर दिया. इस दौरान पटना के एडीएम केके सिंह (ADM KK Singh) ने तिरंगा लिए एक प्रदर्शनकारी पर जमकर लाठी बरसाई और उसे सड़क पर गिराकर पीटा. अब इस मामले में बिहार की एनडीए सरकार में मंत्री रहे व बीजेपी नेता जीवेश मिश्रा (Jibesh Mishra) ने प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थी पर लाठी चलाने वाले एडीएम केके सिंह को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है. 

इसके साथ ही बीजेपी नेता जीवेश मिश्रा ने कहा कि एडीएम को बर्खास्त किया जाए और उस पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए क्योंकि उसने तिरंगा पर लाठी चलाई है. बता दें कि प्रदर्शन कर रहा शिक्षक अभ्यर्थी अपने सीने पर तिरंगा रखे हुए था और उसने जमीन पर तिरंगा गिरने नहीं दिया लेकिन ADM तिरंगा पर लाठी चलाता रहा. जीवेश मिश्रा ने कहा कि बीजेपी ADM के खिलाफ सड़क पर उतरेगी. 

तेजस्वी को खुद डर लगता है कि बिहार में जंगलराज है

पूर्व मंत्री ने कहा जो शिक्षक अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे थे वह लोग तीन साल पहले क्वालिफाई हो चुके हैं अब तक उनकी बहाली नहीं हुई है. प्रदर्शन करने वाले CTET, STET के पास अभ्यर्थी हैं. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने वादा किया था कि पहली कैबिनेट मीटिंग में 10 लाख नौकरी देंगे बहाली की प्रक्रिया शुरू होगी लेकिन वादा उन्होंने पूरा नहीं किया है. हालांकी डिप्टी सीएम ने पहली कैबिनेट मीटिंग के बाद खुद बुलेट प्रूफ गाड़ी और जेड प्लस सिक्योरिटी लेली है. तेजस्वी को खुद डर लगता है कि बिहार में जंगलराज है, नीतीश के कारकेट पर हमला हुआ. यह जंगल राज ही तो है. बीजेपी नेता ने कहा कि शिक्षक अभ्यर्थियों की सातवें चरण की बहाली की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरु होनी चाहिए.

तेजस्वी यादव ने पटना जिलाधिकारी से की बात

वहीं इस घटना को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना जिलाधिकारी से फोन पर बात की है. डीएम ने पटना सेंट्रल एसपी और डीडीसी के नेतृत्व में एक जांच कमेटी का गठन किया है कि ADM ने अभ्यर्थियों पर स्वयं लाठीचार्ज क्यों किया, ऐसी क्या नौबत थी? दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी पर कारवाई होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में पटना HC का वकील गिरफ्तार
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में बिहार से वकील गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Embed widget