एक्सप्लोरर

Exclusive: पटना में BJP MLC अनामिका पटेल के बाइक जुलूस में कानून की उड़ी धज्जियां, रोके जाने पर SP से उलझे समर्थक

PM Modi in Bihar: पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच गए हैं. पीएम मोदी के दौरे से पहले विधान पार्षद अनामिका सिंह पटेल की हनक देखने को मिली. जुलूस में नियमों को ताक पर रख दिए गए.

PM Modi Bihar Visit: 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंच गए हैं. पीएम मोदी के दौरे से पहले बीजेपी की विधान पार्षद अनामिका सिंह पटेल ने पटना में जुलूस निकाला. जुलूस के दौरान के दौरान कायदे-कानून की भी परवाह नहीं की गई.

गुरुवार (29 मई, 2025) को पटना में बेली रोड पर कानून की धज्जियां उड़ाई गई. दोपहर 3 बजे बीजेपी की विधान पार्षद अनामिका सिंह पटेल के जुलूस में नजारा दिखा. दानापुर से एमएलसी अनामिका सिंह पटेल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ जुलूस निकाला. म्यूजियम के पास पहुंचने पर अनामिका सिंह पटेल का काफिला सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत ने रोक दिया. दरअसल, जुलूस की परमिशन नहीं ली गई थी. जुलूस में शामिल बाइक सवार बिना हेलमेट के भी नजर आए. एक बाइक पर तीन-तीन लोग सवार थे.

BJP एमएलसी अनामिका पटेल की हनक

काफिला रोके जाने पर बीजेपी एमएलसी की हनक देखने को मिली. एसपी ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का विरोध किया. एमएलसी समर्थकों और एसपी में तू-तू मैं-मैं होती रही. एसपी स्वीटी सहरावत ने अनामिका सिंह पटेल को बुलाने का प्रयास किया. आने के बजाए अनामिका सिंह खुली जीप में शान से खड़ी रहीं. उन्होंने इशारे से एसपी को आने के लिए कहा. इस बीच एमएलसी के समर्थक भी एसपी से उलझ गए.

काफिला रोके जाने पर भिड़ गए समर्थक

तू-तू, मैं-मैं होने के बाद एसपी रास्ते से हट गईं. तब जाकर बीजेपी एमएलसी अनामिका पटेल का काफिला आगे बढ़ सका. विवाद के बारे में एसपी ने कैमरे पर बोलने से इंकार कर दिया. उन्होंने ऑफ कैमरा बताया कि जुलूस में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हो रहा था. सीसीटीवी फुटेज में तस्वीर कैद हो गई है. फुटेज के आधार पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की पहचान की जाएगी. पहचान होने के बाद चालान किया जाएगा. एसपी ने बताया कि बिना परमिशन जुलूस के आयोजन पर भी मामला दर्ज होगा. 

ये भी पढ़ें- PM मोदी के दौरे पर विपक्ष ने उठाए सवाल, गिरिराज सिंह ने दे दी चश्मा बदलने की दी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget