एक्सप्लोरर

PM मोदी के दौरे पर विपक्ष ने उठाए सवाल, गिरिराज सिंह ने दे दी चश्मा बदलने की दी सलाह

Bihar Assembly Election: पीएम मोदी के बिहार दौरे को चुनाव से जोड़कर देखे जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का एक ही लक्ष्य विकास है.

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी के बिहार दौरे पर जमकर सियासी बयानबाजी हो रही है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि पीएम मोदी का सिर्फ एक ही लक्ष्य विकास, विकास और विकास है. उन्होंने बिहार में विकास नहीं दिखने पर विपक्ष को चश्मा बदलने की नसीहत दी. गिरिराज सिंह ने दावा किया कि बिहार में डबल इंजन की सरकार आने से विकास की झड़ी लग गई है. उन्होंने कहा कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनना तय है.

राजद के शासनकाल पर केंद्रीय मंत्री ने जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लालू राज के दौरान मुजफ्फरपुर की यात्रा पर 5 घंटे, सासाराम की यात्रा पर 8 घंटे और बेगूसराय की यात्रा पर 5 घंटे लगते थे. अब मात्रा डेढ़ से दो घंटे में पहुंचा जा सकता है. एयरपोर्ट, बिजली, सड़क की स्थिति में हुए बदलाव का उन्होंने जिक्र किया. केंद्रीय मंत्री ने कहा, "पीएम मोदी का सिर्फ एक ही लक्ष्य विकास है. बिहार में पीएम मोदी की वजह से विकास की झड़ी लग गई है." बता दें कि विपक्ष की तरफ से पीएम मोदी के दौरे पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

विपक्ष पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का हमला

गिरिराज सिंह ने कहा, "विपक्ष को आज बिहार में विकास नहीं दिख रहा है. इसलिए चश्मा बदलने की आवश्यकता है." उन्होंने पीएम मोदी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि बिहार को विकसित किए बिना देश का विकास नहीं हो सकता. केंद्रीय मंत्री ने पीएम मोदी के बिहार दौरे को सौभाग्य की बात बताया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दौरे से बिहार को सौगात मिलने वाली है. आज एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा. आने वाले दिन में बिहार और यूपी के बीच सेतु बनेगा.

'पीएम मोदी के दौरे को चुनाव से जोड़ना गलत'

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास ना सुशासन है और ना विकास का एजेंडा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दौरे और रोड शो को चुनाव से जोड़ना ठीक नहीं है. तेज प्रताप प्रकरण पर बोलते हुए उन्होंने लालू यादव को आड़े हाथों लिया. गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू के लाल ने एक बेटी का जीवन बर्बाद कर दिया. 

ये भी पढ़ें- PM Bihar Visit: पटना में PM मोदी के रोड शो पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'अगर इंदिरा गांधी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March LIVE: तेजस्वी हिरासत में, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन, RJD नेता बोले- CM सम्राट के इशारों पर सब हुआ
तेजस्वी हिरासत में, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन, RJD नेता बोले- CM सम्राट के इशारों पर सब हुआ
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
पुरानी रंजिश में खूनी खेल! दादा-पोती को मार डाला, बेटा घायल
पुरानी रंजिश में खूनी खेल! दादा-पोती को मार डाला, बेटा घायल
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget