एक्सप्लोरर

Sudha Milk Price: सुधा ने दूध के दाम में 2-3 रुपये का किया इजाफा, जानिए क्या होंगी नई दरें?

Price Hike: सुधा डेयरी के दूध की कीमत बढ़ा दी गई है. नई दरें गुरुवार (22 मई, 2025) से लागू होंगी. कॉम्फेड ने मूल्य वृद्धि के पीछे महंगाई को जिम्मेदार ठहराया है.

Sudha Milk Price Hike: महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए बुरी खबर है. बिहार में सुधा दूध खरीदने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होगी. बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने सुधा डेयरी के दूध की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है. नई दरें गुरुवार (22 मई, 2025) से लागू होंगी.

कल से उपभोक्ताओं को सुधा डेयरी के दूध लेने पर 2 से 3 रुपये अधिक चुकाने होंगे. नई दरों के मुताबिक, सुधा गोल्ड फुल क्रीम दूध का दाम 62 से बढ़कर 65 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. 55 रुपये में मिलने वाला सुधा शक्ति दूध अब 57 रुपये का हो जाएगा. सुधा काऊ मिल्क के दाम में भी इजाफा किया गया है. नई दर के मुताबिक सुधा काऊ मिल्क अब 54 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. पहले कीमत 52 रुपये थी. राहत की बात है कि सुधा घी, दही, लस्सी, पेड़ा जैसे प्रोडक्ट की कीमत में इजाफा नहीं किया गया है.

सुधा ने बढ़ाए दूध के दाम

कॉम्फेड ने सुधा डेयरी के दाम में मूल्य वृद्धि का ठीकरा महंगाई पर फोड़ा है. उत्पादन लागत में बढ़ोतरी, पशुचारा की कीमतों में इजाफा और वितरण खर्च में वृद्धि को जिम्मेदार ठहराया गया है. बताया गया कि महंगाई की वजह से दूध के दाम बढ़ाना आवश्यक हो गया था.

जानिए क्या है नई दरें?

अब सुधा दूध के सभी ब्रांड में 2 से 3 रुपये का इजाफा किया गया है. बता दें कि इससे पहले अमूल डेयरी ने भी मूल्य वृद्धि का फैसला लिया था. अमूल के दूध का दाम (01 मई, 2025) से 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की घोषणा की थी. मूल्य वृद्धि का असर अमूल स्टैंडर्ड दूध, भैंस के दूध, गोल्ड, स्लिम एंड ट्रिम, टी-स्पेशल, ताजा और गाय के दूध पर पड़ा था. 36 रुपये में मिलने वाले फुल क्रीम भैंस के दूध की कीमत 37 रुपये कर दी गई थी. अमूल ने मदर डेयरी की ओर से मूल्य वृद्ध के बाद फैसला लिया था. 

ये भी पढ़ें- बिहार में एक और बहाली जल्द, 6000 पदों पर होगी अनुकंपा नियुक्ति, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget