एक्सप्लोरर

Bihar News: पटना SSP ने PFI की ट्रेनिंग को संघ से जोड़ा, कहा- RSS की शाखा की तरह दे रहे थे प्रशिक्षण

पटना पुलिस ने आतंकियों के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. इसपर पटना एसएसपी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखा की तरह युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाता था.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने पीएफआई के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. इसकी जानकारी देते हुए गुरुवार को प्रेसवार्ता के दौरान पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखा की तरह युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाता था. उन्होंने कहा, "मदरसे से यह लोगों को मोबिलाइज करते थे और कट्टरता की ओर मोड़ रहे थे. इसका मोडस वैसे ही था जैसे शाखा की होती है. आरएसएस की शाखा ऑर्गेनाइज की जाती है और लाठी की ट्रेनिंग होती है, वैसे ही ये फिजिकल ट्रेनिंग के नाम पर यूथ को प्रशिक्षण दे रहे थे और अपने प्रोपोगेंडे के माध्यम से ब्रेनवाश कर रहे थे."

पटना एसएसपी ने कहा कि पीएम के दौरे पर खतरे को लेकर अभी कोई स्पष्ट इनपुट नहीं है. उन्होंने बताया कि अभी जो सबूत मिले हैं उसके आधार पर यह नहीं कहा जा सकता है कि पीएम के दौरे को टारगेट करने की प्लानिंग थी. जब कोई हाई प्रोफाइल दौरा होता है तो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमारे पास हर तरह का इनपुट आता है. इसी क्रम में हमें जानकारी मिली थी कि एक प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा है. हमने जब रेड की तो हमें ऐसी चीजें मिली जिसमें भारत की संप्रभुता और अखंडता के खिलाफ टिप्पणियां थीं. इस मामले में फिलहाल 26 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है. इममें से ज्यदातर बिहार के ही रहने वाले हैं. यह लोग अपने आपको पीएफआई और एसडीएफआई का वर्कर मानते है.

ये भी पढ़ें- पटना के SSP ने RSS की तुलना PFI से की, भड़की बीजेपी ने कहा- अधिकारी को बर्खास्त करें

फुलवारी शरीफ से दो संदिग्‍ध को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

बता दें कि पटना पुलिस ने बुधवार को फुलवारी शरीफ से दो संदिग्‍ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों आतंकी गतिविधियों में शामिल थे. पुलिस ने दोनों को नया टोला से दबोचा है. बताया जा रहा है कि इसमें से एक सीआईएमआई आतंकी संगठन का सदस्‍य रह चुका है, जबकि दूसरा झारखंड पुलिस से सब इंस्‍पेक्‍टर के पद से सेवानिवृत्‍त है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित विदेशी दस्‍तावेज भी बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार इन दोनों के तार कई देशों से जुड़े हैं. पुलिस जांच कर रही है.

2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की थी प्लानिंग

इसको लेकर फुलवारी शरीफ के एएसपी मनीष कुमार ने बताया कि उन्‍हें फुलवारी शरीफ के नया टोला स्‍थ‍ित अहमद पैलेस में संदिग्‍ध गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली. इसके बाद वहां से झारखंड पुलिस से सेवानिवृत्‍त सब इंस्‍पेक्‍टर मोहम्‍मद जलालउद्दीन और सीआईएमआई के पूर्व सदस्‍य अतहर परवेज को गिरफ्तार किया गया. ये दोनों मिलकर यहां एक संगठन चला रहे थे. इस संगठन के माध्‍यम से युवाओं को गुमराह किया जा रहा था. इन लोगों का मकसद था 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बना दिया जाए. दूसरे राज्यों से इस घर में लोग आते थे.विभिन्न होटलों में रुकते थे नाम बदल कर.

ये भी पढ़ें- IB के अलर्ट पर पटना से 2 संदिग्‍ध आतंकी गिरफ्तार, भारत को 2047 तक बनाना चाहते थे इस्लामिक राष्ट्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Supual News: सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget