एक्सप्लोरर

पटना के SSP ने RSS की तुलना PFI से की, भड़की बीजेपी ने कहा- अधिकारी को बर्खास्त करें

बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बुचौल ने पटना एसएसपी को बर्खास्त करने की मांग की. एसएसपी ने पीएफआई की तुलना RSS से की है, जिसको लेकर बिहार में सियासी बवाल मचा है.

पटना: बीजेपी (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक मनोज शर्मा (Manoj Sharma) ने बयान जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पटना एसएसपी (Patna SSP) को तुरंत बर्खास्त करें. बीजेपी उन्हें बर्दाश्त नहीं करेगी. पटना एसएसपी मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके है. ऐसे हल्के और अशिक्षित व्यक्ति को पटना जैसे शहर में एसएसपी के रूप में एक मिनट भी नहीं रखना चाहिए. एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने अपने मर्यादा का उल्लंघन किया है. उनको सांस्कृतिक और राष्ट्र निर्माण वाले संगठन आरएसएस (RSS) और आतंकी संगठन में कोई फर्क नहीं दिख रहा है तो ऐसे अधिकारी को एक पल भी पटना जैसे शहर में रहने का अधिकार नहीं है.

मनोज शर्मा ने बिहार के मुख्यमंत्री और राज्य के गृह मंत्री नीतीश कुमार से आग्रह है कि ऐसे बड़बोले और बददिमाग अधिकारी को उनके पद से बर्खास्त करें. इनके पद पर रहने से शहर की कानून व्यवस्था और माहौल खराब हो सकता है. मुख्यमंत्री इस पर तुरन्त संज्ञान लें. ऐसे बयान को भारतीय जनता पार्टी एक पल के लिए भी बर्दाश्त नहीं करेगी. आरएसएस एक राष्ट्र निर्माण करने वाली संस्था है. यहां भारतीय संस्कृति और सभ्यता सुदृढ करने की ट्रेंनिग दी जाती है. यहां लोगों में एकता और अहिंसा का पाठ पढ़ाया जाता है. पटना एसएसपी को एक बार आरएसएस के शाखा में जाकर ट्रेंनिग लेनी चाहिए, तब उन्हें पता चलेगा कि आरएसएस में किस तरह की ट्रेनिंग दी जाती है. एसएसपी अपने इस बदजुबानी के लिए सामूहिक रूप से माफी मांगे.

ये भी पढ़ें- Bihar News: पटना SSP ने PFI की ट्रेनिंग को संघ से जोड़ा, कहा- RSS की शाखा की तरह दे रहे थे प्रशिक्षण

पटना एसएसपी के इस बयान पर मचा बवाल

बता दें कि पटना पुलिस ने पीएफआई के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. इसकी जानकारी देते हुए गुरुवार को प्रेसवार्ता के दौरान पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखा की तरह युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाता था. उन्होंने कहा, "मदरसे से यह लोगों को मोबिलाइज करते थे और कट्टरता की ओर मोड़ रहे थे. इसका मोडस वैसे ही था जैसे शाखा की होती है. आरएसएस की शाखा ऑर्गेनाइज की जाती है और लाठी की ट्रेनिंग होती है, वैसे ही ये फिजिकल ट्रेनिंग के नाम पर यूथ को प्रशिक्षण दे रहे थे और अपने प्रोपोगेंडे के माध्यम से ब्रेनवाश कर रहे थे."

ये भी पढ़ें- Patna SSP Statement: बचाव में उतरी जीतन राम मांझी की पार्टी, बीजेपी के बयान पर HAM ने कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
मुंबई: संतुलन बिगड़ने से गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
मुंबई: गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 लोगों की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
केरल की कैजिया लिज मैजो ने रचा इतिहास बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
Embed widget