एक्सप्लोरर

बिहार में श्रद्धांजलि वाला पोस्टर वार! नीतीश सरकार को RJD ने घेरा, ट्रंप भी निशाने पर

Patna News: आरजेडी ने पटना में जगह-जगह पोस्टर लगाकर सरकार को घेरा है. पोस्टर के जरिए अमेरिकी की मध्यस्थता पर भी सवाल उठाए गए हैं. पढ़िए सरकार को लेकर क्या कुछ कहा गया है.

Bihar Politics: भारत-पाकिस्तान के बीच हुए तनाव में देश के कई जवान शहीद हुए हैं जिनमें बिहार के भी हैं. जवानों का पार्थिव भी उनके पैतृव गांव पहुंच रहा है. बीते बुधवार को सीवान के रामबाबू सिंह का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंचा था. सरकार की तरफ से पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने कोई नहीं पहुंचा. हालांकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एयरपोर्ट पहुंचे थे. सरकार की कथित उदासीनता पर बिहार की सियासत गर्म हो गई है. पोस्टर वार शुरू हो गया है.

आरजेडी ने पटना में जगह-जगह पोस्टर लगाकर सरकार को घेरा है. पोस्टर के जरिए अमेरिकी की मध्यस्थता पर भी सवाल उठाए गए हैं. आरजेडी का कहना है कि बिहार के लाल देश पर कुर्बान हो रहे हैं. पार्थिव शरीर पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्री पुष्पांजलि अर्पित करने नहीं पहुंचते हैं. सरकार को सेना के नाम पर सिर्फ राजनीति करनी आती है. कुछ तो शर्म कर लो सरकार. पोस्टर में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड की भी तस्वीर है.

'सेना में काबिलियत है कि...'

आरजेडी ने दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम पर कहा, "सेना में काबिलियत है कि पाकिस्तान को इस बार तबाह कर देती. तीसरे के कहने पर सीजफायर क्यों? देश जवाब मांग रहा है." बता दें कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान अब तक कई जवानों ने बलिदान दिया है. नवादा के मनीष कुमार, नालंदा के सिंकदर राउत, छपरा के बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज आदि शामिल हैं.

सीवान के आर्मी जवान रामबाबू सिंह भी जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी पर घायल हो गए थे. हालांकि उन्हें शहीद का दर्जा नहीं मिलेगा. सड़क हादसे में वे घायल हुए थे. अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. सीमा पर तैनात रामबाबू सिंह की शादी 14 दिसबंर 2024 को हुई थी. रामबाबू  की पत्नी चार महीने की गर्भवती हैं. पटना में पार्थिव शरीर पहुंचने पर मुख्यमंत्री और मंत्री श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचे थे. एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव जवान को पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे. मुख्यमंत्री और और मंत्री की गैर मौजूदगी पर कल (बुधवार) उन्होंने बिहार सरकार को घेरा था. आज पोस्टर के जरिए सरकार से सवाल पूछे गए हैं. 

ये भी पढ़ें- सुशील मोदी की पत्नी लड़ती हैं चुनाव तो कौन सी सीट पर हो सकती है दावेदारी? किसका कटेगा पत्ता? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget