एक्सप्लोरर

सुशील मोदी की पत्नी लड़ती हैं चुनाव तो कौन सी सीट पर हो सकती है दावेदारी? किसका कटेगा पत्ता? जानिए

Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी की पत्नी ने चुनावी रण में उतरने के संकेत दिए हैं. जेसी जॉर्ज के बयान से बिहार में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. इस खबर को समझिए.

Bihar Election 2025: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे सुशील कुमार मोदी की पत्नी सक्रिय राजनीति में एंट्री कर सकती हैं. मंगलवार (13 मई, 2025) को सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि सम्मान के साथ मनाई गई थी. उसी दिन सुशील मोदी की पत्नी जेसी जॉर्ज ने सक्रिय राजनीति में आने का संकेत दिया था. सार्वजनिक मंच से उन्होंने यह कहा था, "मैं चुनाव लड़ सकती हूं. मेरे चुनाव लड़ने का निर्णय पार्टी को लेना है. बीजेपी आलाकमान का फैसला सर्वमान्य होगा." जेसी जॉर्ज के बयान से बिहार बीजेपी में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. सवाल उठ रहा है कि सुशील कुमार मोदी की पत्नी किस सीट पर दावेदारी करेंगी? अटकलों का बाजार गर्म है. चर्चा है कि जेसी जॉर्ज पति की पारंपरिक सीट पटना से किस्मत आजमा सकती हैं.

सुशील कुमार मोदी 1990 से 2004 तक पटना सेंट्रल से चुनाव लड़ते हुए 14 साल विधायक रहे थे. नए परिसीमन के बाद विधानसभा अब कुम्हरार निर्वाचन क्षेत्र हो गया है. कुम्हरार से वर्तमान में अरुण सिन्हा विधायक हैं. अरुण सिन्हा लगातार बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतते आ रहे हैं. ऐसे में सवाल पैदा हो रहा है कि जेसी जॉर्ज के लिए इस बार अरुण कुमार सिन्हा का टिकट कट जाएगा? कुम्हार विधानसभा क्षेत्र के नेताओं का कहना है कि सुशील कुमार मोदी की पत्नी को मौका मिलना चाहिए.

जेसी जॉर्ज के बयान से अटकलों का बाजार गर्म

बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश प्रवक्ता पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सुशील मोदी की पत्नी ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है. जेसी जॉर्ज को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा. उन्होंने भी मौका दिए जाने की वकालत की.

पंकज कुमार सिंह ने कहा कि जेसी जॉर्ज को कार्यकर्ताओं का समर्थन प्राप्त होगा. पूर्व उपमुख्यमंत्री को याद करते हुए उन्होंने कहा, "सुशील मोदी जुझारू नेता थे. हम सुशील मोदी के साथ 1996 से काम कर रहे हैं. बरसात के पानी की परवाह किए बिना जनता से मिलते थे. सुशील मोदी जैसा कोई विधायक नहीं हो सकता."

उन्होंने कहा कि पत्नी का पति के विधानसक्षा क्षेत्र पर दावेदारी जायज है. हम सभी कार्यकर्ता जेसी जॉर्ज के साथ हैं. कुम्हरार विधायक का टिकट कटने की आशंका पर पंकज कुमार सिंह ने कहा, "अरुण सिन्हा भी पार्टी के कार्यकर्ता हैं. टिकट का फैसला बीजेपी आलाकमान का होता है. सुशील कुमार मोदी भी सीट को छोड़कर लोकसभा गए थे. पार्टी ने अरुण सिन्हा को मौका दिया." उन्होंने कहा कि हो सकता है अरुण सिन्हा को कोई दूसरा बड़ा मौका मिले. फिलहाल आला कमान को फैसला करना है.

ये भी पढ़ें- KIYG 2025: बिहार और जम्मू-कश्मीर ने भारोत्तोलन में पहला पदक जीता, 5 दिवसीय आयोजन में 13 राष्ट्रीय रिकॉर्ड बने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
बिहार: सभी जिलों में बनेगी दंगा निरोधी दस्ता इकाई, सम्राट सरकार का फैसला
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD का मार्च रुका, तेजस्वी-मीसा पार्टी दफ्तर में गए, आगे क्या?
RJD का मार्च रुका, तेजस्वी-मीसा पार्टी दफ्तर में गए, आगे क्या?
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget