एक्सप्लोरर

Patna Metro: पीएमसीएच के पास होगा अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन, इलाज कराने वालों को मिलेगी सुविधा, यहां जानिए सब कुछ

Patna Metro Rail Corporation: पीएमसीएच अस्पताल परिसर के नीचे से गुजरने वाला प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन लगभग 227 मीटर लंबा है. यह जमीन से 16.50 मीटर नीचे होगा.

पटना: राजधानी के लोगों को बहुत जल्द मेट्रो की सुविधा मिल जाएगी. पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से तेजी से काम चल रहा है. पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का प्रस्तावित पटना मेडिकल कॉलेज मेट्रो स्टेशन भूमिगत होगा. इससे पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) के अलावा पटना मार्केट का क्षेत्र जुड़ेगा. इस स्टेशन के शुरू होने से सड़क पर वाहनों की संख्या में भी कमी आएगी. गांधी मैदान से एनआईटी मोड़ तक लगने वाले जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी.

पटना मेट्रो की ओर से बुधवार (04 अक्टूबर) को विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई कि यह भूमिगत मेट्रो स्टेशन राज्य भर से इस प्रतिष्ठित अस्पताल, पीएमसीएच में इलाज के लिए आने वाले लोगों के लिए जीवन रेखा के रूप में काम करेगा और निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगा. पीएमसीएच परिसर के अंदर दो प्रवेश या निकास द्वार होंगे जहां वर्तमान में पीएमसीएच के विकास का कार्य चल रहा है.

Patna Metro: पीएमसीएच के पास होगा अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन, इलाज कराने वालों को मिलेगी सुविधा, यहां जानिए सब कुछ

स्टेशन पर दो प्रवेश/निकास द्वार होंगे

प्रवेश/निकास 1 (सीढ़ियां, एस्केलेटर, लिफ्ट (कॉन्कोर्स के लिए) – लोगों की सुविधा के लिए इस प्रवेश/निकास द्वार पीएमसीएच अस्पताल में रखा गया है.

प्रवेश/निकास 2 (सीढ़ियां, लिफ्ट) – इस प्रवेश/निकास द्वार को पटना मार्केट के अंदर लोगों की सुविधा के लिए रखा गया है.

227 मीटर लंबा होगा भूमिगत मेट्रो स्टेशन

बताया गया है कि पीएमसीएच अस्पताल परिसर के नीचे से गुजरने वाला प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन लगभग 227 मीटर लंबा है. यह जमीन से 16.50 मीटर नीचे होगा. दो तल वाला यह मेट्रो स्टेशन कुछ प्रमुख संस्थानों, मार्केट हब, पीएमसीएच, दरभंगा हाउस (पीएमसीएच के उत्तर), पटना डेंटल कॉलेज, अंजुमन इस्लामिया हॉल, सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान, दवा बाजार, चिकित्सा दुकानें, कैथोलिक चर्च, सिविल कोर्ट, बांकीपुर डाकघर, पीरबहोर थाना, गोविंद मित्रा रोड, पटना मार्केट, हथुआ मार्केट, पटना विश्वविद्यालय, साइंस कॉलेज आदि के लिए मेट्रो कनेक्टिविटी से जोड़ेगा.

दो तल्ले वाला भूमिगत मेट्रो स्टेशन

दो तल्ले वाले स्टेशन का -1 लेवल पर कॉन्कोर्स होगा. कॉन्कोर्स लेवल पर यात्री-केंद्रित सुविधाएं जैसे टिकट काउंटर, सार्वजनिक सुविधा जैसे शौचालय, सुरक्षा जांच आदि होंगी और प्लेटफॉर्म -2 लेवल पर होगा. ये सभी तल एक-दूसरे से जुड़े होंगे. स्टेशन में सार्वजनिक उपयोग के लिए एक लिफ्ट के साथ-साथ स्टेशन के दोनों छोर तक जाने के लिए दो सीढियां/एस्केलेटर दी गई हैं.

आपातकालीन स्थितियों के लिए व्यवस्था

किसी भी आपातकालीन स्थिति में स्टेशन पर तीन फायर एस्केप का प्रस्ताव है, जिनमें से एक स्टेशन परिसर से बाहर निकलने के लिए प्लेटफॉर्म और कॉन्कोर्स को सीधे जोड़ता है. हालांकि अन्य दो फायर एस्केप (सीढ़ियों) का उपयोग करके यात्रियों को प्लेटफॉर्म से कॉन्कोर्स तक निकाला जाएगा. वहां से स्टेशन परिसर से बाहर निकलने के लिए दो प्रवेश/निकास में से कोई भी लिया जा सकता है. स्टेशन परिसर में प्रवेश करने के लिए अग्निशामकों के लिए एक अलग से फायरमैन सीढ़ी भी उपलब्ध कराई जाएगी.

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में शराब के लिए छापेमारी करने गई थी पुलिस, एक शख्स की डूबने से मौत के बाद बवाल, वाहन फूंके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट ने बदला सियासी समीकरण
बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट ने बदला सियासी समीकरण
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
Bihar Crime News: डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
Bankipur By-Election: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बांकीपुर उपचुनाव: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget