एक्सप्लोरर

Patna News: जीतन राम मांझी के बयान को RJD ने बताया- उम्र का असर, शक्ति यादव ने प्रशांत किशोर को भी नहीं छोड़ा

Bihar Politics: आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव एबीपी न्यूज से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार के बयान पर सफाई दी है. पढ़िए शक्ति यादव ने क्या कुछ कहा है.

पटना: नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. नीतीश यह कहना चाह रहे थे कि यूपीए सरकार 2004 में बनने के बाद पटना का विकास हुआ. वह आरजेडी के शासनकाल के बारे में नहीं बोल रहे थे. शनिवार को एबीपी न्यूज से बातचीत में आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव (Shakti Yadav) ने यह बातें कहीं. इस दौरान शक्ति यादव ने जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के बयान के साथ-साथ प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) पर भी प्रतिक्रिया दी.

शक्ति यादव ने कहा कि आरजेडी का शासनकाल सामाजिक न्याय का स्वर्णिम काल था. इस दौरान प्रशांत किशोर के बयानों को लेकर किए गए सवाल पर शक्ति ने कहा कि हम लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं. वह व्यापारी हैं. नेता नहीं हैं. सुर्खियों में रहने के लिए कुछ भी बोलते हैं. नीतीश कुमार महागठबंधन में रहेंगे. महागठबंधन सरकार बिहार के विकास के लिए मजबूती से काम कर रही है. विपक्ष के लोग भी राज्यसभा, लोकसभा में उपाध्यक्ष, डिप्टी चेयरमैन के पदों पर रह चुके हैं. यह प्रशांत किशोर को नहीं पता. 

मांझी पर शक्ति यादव ने क्या कहा?

शक्ति यादव ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के उस बयान पर कि नीतीश कुमार बिहार के हित में पाला बदलते हैं तो वो उसका स्वागत करेंगे. इस पर शक्ति यादव ने कहा कि मांझी क्या बोलते हैं इससे हम लोगों को मतलब नहीं है. उन पर उम्र हावी हो गया है. बुजुर्ग हैं. कुछ भी बोलते है. बयान देकर भूल भी जाते हैं.

बता दें कि सीएम नीतीश ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान जो कहा वो इशारों में जंगलराज का ही जिक्र था. नीतीश ने कहा कि भूल मत जाइए, पहले क्या हाल था. पटना में भी रहते थे, चलते थे, त कइसा लगता था पटना? कहीं कोई दुकान दिखता था जी. शाम होते-होते सब बंद रहता था. आज कल देख रहे हैं, कितना ज्यादा विकसित हुआ. नीतीश जब बोल रहे थे तो डिप्टी सीएम तेजस्वी सामने बैठे थे. यह बयान उस समय आया जब चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार फिर पलटी मारेंगे. वह राज्यसभा के उपसभापति व जेडीयू सांसद हरिवंश के जरिए बीजेपी के संपर्क में हैं. हिम्मत है तो नीतीश हरिवंश से इस्तीफा देने को कहें.

यह भी पढ़ें- Bihar By Election: बाहुबली अनंत सिंह उपचुनाव के लिए कोर्ट में कर रहे 'प्रचार'? संजय जायसवाल ने शेयर की तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget