एक्सप्लोरर

Patna News: CCTV में पैदल जाते दिखे पटना NMCH के लापता डॉ संजय, अभिनेता शेखर सुमन ने भी लगाई जांच की गुहार

NMCH Doctor Missing Case: पांच दिनों से डॉ संजय लापता हैं. परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है. पुलिस पूरी प्रमुखता से मामले की जांच में जुटी हुई है.

पटना: बीते दिनों एनएमसीएच के एग्जामिनेशन कंट्रोलर डॉ संजय कुमार रहस्यमयी ढंग से लापता हुए थे, उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा है. इस मामले में शनिवार को एएसपी काम्या मिश्रा ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उनको गांधी सेतु पुल पर लगे सीसीटीवी में देखा गया था जहां से वो लगातार पैदल आगे बढ़ रहे थे.

उधर, इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने भी ट्वीट में बिहार सरकार और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से उनको ढूंढने की बात कही है क्योंकि डॉ की पत्नी उनकी कजिन है.

कैमरे में कैद हुए लापता डॉ

हालांकि काम्या मिश्रा का कहना रहा कि जितनी देर वह कैमरे में कैद हुए उनके किडनैपिंग जैसी कोई बात नहीं दिखी. एएसपी ने कहा कि डॉ ने गाड़ी खुद बंद की जिसके बाद हाजीपुर की ओर पैदल जाते दिखे. उनका कोई पीछा कर रहा है ऐसा कुछ भी नहीं दिखा. वह आराम से पैदल चलकर डॉक्टर गए. मिश्रा ने आगे कहा कि मामले को लेकर जांच जारी है. बता दें एफएसएल की टीम से लापता डॉक्टर की गाड़ी की फॉरेंसिक जांच भी कराई गई है. उनके फोन से डिलीट किए डाटा भी जुटाए जा रहे हैं. साइंटिफिक जांच हो रही है.

परिजनों को अपहरण की आशंका

पटना के एनएमसीएच के डॉक्टर संजय कुमार बीते चार से पांच दिन से लापता हैं. परिजनों ने पत्रकार नगर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस को उनकी गाड़ी गांधी सेतु पर मिली थी. गाड़ी में उनका मोबाइल, चश्मा, चाभी सब रखा था. परिजनों को लग रहा कि उनका अपहरण हो गया है, लेकिन चार मार्च को पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें नजर आ रहा कि डॉक्टर अपनी गाड़ी खुद गांधी सेतु पर पार्क करते हुए पैदल ही आगे बढ़ रहे हैं. गंगा नदी में एसडीआरएफ की टीम ने डॉक्टर संजय की खोजबीन की लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget