एक्सप्लोरर

Patna News: पटना में 4 साल के छात्र की गटर से मिली लाश, स्कूल में आगजनी और तोड़फोड़

Patna Murder: पूरा मामला राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र के रामजीचक का है. घटना को लेकर स्कूल में तोड़फोड़ की गई है. लोग सड़क पर टायर जलाकर हंगामा कर रहे हैं.

Patna Student Dead Body Found: राजधानी पटना में शुक्रवार (17 मई) तड़के एक मासूम की नाले (गटर) से लाश बरामद की गई. शव की पहचान शैलेंद्र कुमार के बेटे आयुष कुमार के रूप में की गई. उसकी उम्र करीब चार साल के आसपास है. छात्र बीते गुरुवार (16 मई) की शाम से लापता था. शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया. आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया है. बताया गया कि यह गटर स्कूल परिसर में ही है.

पूरा मामला राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र के रामजीचक का है. लाश मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने दीघा-आशियाना मोड़ और दीघा रामजी चक बाटा पेट्रोल पंप दानापुर गांधी मैदान सड़क को जाम कर दिया है. इस घटना को लेकर परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाया है. स्कूल में तोड़फोड़ की गई है. स्कूल में आगजनी भी हुई है.

स्कूल जाने के बाद लौटा नहीं था छात्र

घटना के संबंध में बताया जाता है कि चार वर्षीय आयुष बीते गुरुवार को स्कूल गया था. स्कूल जाने के बाद वह लौटा नहीं था. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला. अब छात्र का स्कूल ड्रेस में ही शव मिला है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोग सड़क पर टायर जलाकर हंगामा कर रहे हैं.

उधर घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है. लोगों को शांत कराया जा रहा है. पटना पुलिस ने इस संबंध में कहा है कि 16 मई को दीघा थाना क्षेत्र में एक बालक के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई थी. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान के क्रम में उक्त बालक का शव उसके स्कूल के पास से बरामद हुआ है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें- BJP के कार्रवाई वाले बयान के बाद पवन सिंह का बड़ा फैसला, कहा- 'मैं अपना नामांकन वापस...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget