एक्सप्लोरर

Patna Firing: जमीन के लिए पटना में भिड़े दो गुट, कई राउंड चली गोली, RJD विधायक समेत करीब 40 लोगों पर FIR

Patna Rupaspur News: रूपसपुर थाना क्षेत्र के महुआ बाग की घटना है. एक पक्ष से दो लोग जख्मी हुए हैं. थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि की है. मौके से पुलिस ने चार खोखा बरामद किया है.

पटना: राजधानी पटना में मंगलवार को जमीन विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. कई राउंड गोली भी चली. घटना रूपसपुर थाना क्षेत्र का है. रूपसपुर थाना क्षेत्र के महुआ बाग में हुई इस घटना को लेकर आरजेडी विधायक शशि भूषण सिंह समेत 40 लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. मारपीट और गोलीबारी में एक पक्ष के दो लोग जितेंद्र कुमार और राजेश कुमार जख्मी हो गए हैं.

सुगौली विधायक पर मारपीट और फायरिंग का आरोप

इस घटना को लेकर जख्मी जितेंद्र कुमार ने रूपसपुर थाने में सुगौली विधानसभा से आरजेडी के विधायक शशि भूषण सिंह समेत करीब 40 अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिक में जख्मी जितेंद्र कुमार ने बताया कि महुआ बाग में उसकी जमीन है. जमीन पर सुगौली के विधायक शशि भूषण सिंह अपने 30-40 समर्थकों के साथ पहुंचे और मारपीट करने लगे. इस दौरान गोलीबारी भी की गई. घटना में वो खुद और राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए.

थानाध्यक्ष ने की घटना की पुष्टि

घटना की पुष्टि रूपसपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि महुआ बाग में जमीन विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई है. पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है. जख्मी जितेंद्र कुमार के बयान पर आरजेडी के विधायक शशि भूषण सिंह सहित करीब 30 से 40 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. पुलिस छानबीन कर रही है.

बताया जा रहा है कि घटना में एक बाइक भी जला दी गई है. हालांकि थाने में बाइक का दावेदार कोई नहीं आया है. बाइक किसकी थी ये पता नहीं चला है. प्रत्यदर्शियों के मुताबिक महुआ बाग में एक जमीन पर जितेंद्र और विधायक दोनों अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे हैं. इसी को लेकर यह घटना हुई है.

यह भी पढ़ें- Tamil Nadu Case: मनीष कश्यप को EOU ने रिमांड पर लिया, जानें यूट्यूबर को किन-किन सवालों के देने होंगे जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget