एक्सप्लोरर

Tamil Nadu Case: मनीष कश्यप को EOU ने रिमांड पर लिया, जानें यूट्यूबर को किन-किन सवालों के देने होंगे जवाब

Manish Kashayp on Remand: आर्थिक अपराध इकाई की ओर से कोर्ट में सात दिन के लिए रिमांड की अपील की गई थी. कोर्ट ने पूछताछ के लिए एक ही दिन का वक्त दिया है.

पटना: तमिलनाडु में बिहारियों के पीटे जाने के फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में ईओयू (EOU) ने यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) को एक दिन के लिए रिमांड पर लिया है. हालांकि आर्थिक अपराध इकाई की ओर से कोर्ट में सात दिन के लिए रिमांड की अपील की गई थी. रिमांड मिलने के बाद अब ईओयू तमिलनाडु के नाम पर फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में कई तरह के सवाल करेगी जिसका जवाब मनीष कश्यप को देना होगा. बुधवार (22 मार्च) से गुरुवार (23 मार्च) सुबह तक रिमांड की अवधि है.

तमिलनाडु के नाम पर फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में मनीष कश्यप पर तीन केस दर्ज किए गए हैं. ईओयू के पास जो डॉक्यूमेंट्स हैं और जो प्रमाण है उसके आधार पर अब 24 घंटे में मनीष कश्यप से पूछताछ की जाएगी. ईओयू  मनीष कश्यप से जानना चाहेगी कि फर्जी वीडियो को वायरल करने और दो राज्यों के बीच अशांति फैलाने के पीछे क्या उद्देश्य था. टीम यह इस बात की भी जानकारी लेगी कि इस कारनामे के पीछे किन-किन लोगों ने साथ दिया है.

कौन-कौन कर रहा था मदद?

24 घंटे के ये पल ईओयू के लिए इस केस में अहम होंगे क्योंकि तमिलनाडु की पुलिस भी पूछताछ के लिए मनीष कश्यप को ले जा सकती है. मनीष कश्यप से ईओयू यह भी सवाल कर सकती है कि कौन-कौन लोग उसके संपर्क में हैं? अगर कोई राजनीतिक दल के नेता ने साथ दिया है तो वह कौन है? सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेतिया से पटना लाने के बाद मनीष कश्यप से इस तरह के सवाल पूछ गए थे. कुछ सवालों के जवाब मिले थे. अब रिमांड पर लेने के बाद और भी बहुत कुछ जानकारी मिल सकती है. फिलहाल कोई अधिकारी इस मामले पर बोलने के लिए तैयार नहीं है. चैनल के नाम पर पैसों के हेरफेर से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे. ईओयू को इसके बारे में भी कुछ जानकारी हाथ लगी है.

मनीष कश्यप के कर्मियों से की गई है पूछताछ

वहीं दूसरी ओर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के बाद से ईओयू उसके कई ठिकानों और कार्यालयों पर छापेमारी कर चुकी है. पटना के बोरिंग रोड स्थित मनीष कश्यप के यूट्यूब चैनल के कार्यालय के कई कर्मियों से पूछताछ की गई है. कई कर्मियों से कार्यालय में बिठाकर घंटों पूछताछ की गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई कर्मियों को फटकार लगाकर सख्ती से सवाल पूछे गए.

यह भी पढ़ें- Watch: कोर्ट में पेशी के बाद यूट्यूबर मनीष कश्यप को भेजा गया जेल, जानिए अब क्या करने वाली है EOU की टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोरी की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोरी की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget