एक्सप्लोरर

PMCH से मिले जले हुए नोट और OMR शीट के मामले में FIR, नीट पेपर लीक से जुड़ रहे तार? जानें

Patna News: पीएमसीएच के चाणक्य हॉस्टल में सात जनवरी को आग लगी थी. इस दौरान कई जले हुए दस्तावेज और नोट बरामद हुए थे. इसको लेकर अब कार्रवाई शुरू हो गई है.

Bihar News: पीएमसीएच के चाणक्य हॉस्टल में सात जनवरी को आग लग गई थी. आग बुझने के बाद जब छानबीन की गई थी तो उस दौरान जले हुए नोट और एमबीबीएस परीक्षा से संबंधित जली हुई ओएमआर शीट के साथ कई एडमिट कार्ड मिले थे. इसके अलावा शराब की बोतल भी बरामद हुई थी. इसको लेकर पटना के पीरबहोर थाने में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है. 

पहला केस जले हुए नोट, जली हुई ओएमआर शीट और नीट यूजी परीक्षा के जले हुए एडमिट कार्ड को लेकर दर्ज किया गया है. दूसरा केस शराब मिलने को लेकर दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. साथ ही पुलिस उस मेडिकल छात्र अजय कुमार की तलाश कर रही है जिसके कमरे से ये सारी चीजें बरामद हुई हैं. 

बताया जा रहा है कि अजय कुमार पीजी पास कर चुका है. उसने हॉस्टल में दो-तीन कमरों पर अपना कब्जा कर रखा था. फिलहाल वो फरार है. पुलिस को आशंका है कि हॉस्टल के अंदर परीक्षा में धांधली का बड़ा खेल चल रहा था. कई अन्य सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि क्या परीक्षाओं में पैसा लेकर स्कॉलर बैठाए जा रहे थे? क्या स्कॉलर बैठाकर अभ्यर्थियों और उसके परिजनों से मोटी रकम वसूली जाती रही है?

मामले को लेकर क्या कहती है पुलिस?

पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत का कहना है कि पीएसीएच के चाणक्य हॉस्टल के कमरे में आग लगी थी. फायर ब्रिगेड द्वारा आग को बुझाया गया. उसके बाद वार्डन ने रूम की जांच कराई तो संदिग्ध सामान मिले. उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी थी. एसपी ने बताया कि कमरे से शराब की बोतल, दो लाख 75 हजार के जले हुए नोट और कई जले हुए कई दस्तावेज भी मिले थे. पीएमसीएच से भी जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है कि जिस कमरे में आग लगी उसमें कौन रहता था? कब से रहता था? आग कैसे लगी? जो दस्तावेज मिले हैं उसकी भी जानकारी मांगी गई है. 

एसपी स्वीटी सहरावत ने आगे बताया कि पीएमसीएच की ओर से बताया गया है कि अजय कुमार नाम का व्यक्ति उसमें अनधिकृत तौर पर रह रहा था. क्या नीट पेपर लीक से उसके तार जुड़ रहे हैं? इस पर कहा कि अभी कुछ भी कहना स्पष्ट नहीं होगा. जब तक पूरे दस्तावेजों को वेरिफाई नहीं कर लेते कि क्या दस्तावेज हैं, क्या पुराने दस्तावेज हैं? कहां इसका इस्तेमाल किया गया था? जब तक जांच नहीं हो जाती कुछ भी कहना मुश्किल है. दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है. मामले को लेकर पीरबहोर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें: Giriraj Singh: 'केजरीवाल जिस थाली में खाते हैं उसी में...', गिरिराज सिंह ने खोल दिया पुराना रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Supual News: सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget