एक्सप्लोरर

Giriraj Singh: 'केजरीवाल जिस थाली में खाते हैं उसी में...', गिरिराज सिंह ने खोल दिया पुराना रिकॉर्ड

Giriraj Singh News: अरविंद केजरीवाल के एक बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है. वे पत्रकारों से बेगूसराय में बात कर रहे थे. पढ़िए उन्होंने और क्या कुछ कहा है.

Bihar News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में शुक्रवार (10 जनवरी, 2025) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के बयान पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल खुद धोखेबाज हैं. अन्ना हजारे को धोखा दिया, दिल्ली के लोगों को धोखा दिया. शराब घोटाला, शिक्षा घोटाला और स्वास्थ्य घोटाला किया. वो बिहार और पूर्वांचल के लोगों को कहते हैं कि 500 रुपये का टिकट कटाकर आते हैं और 5 लाख का इलाज कराते हैं. इन्हें दिल्ली से भगाओ. केजरीवाल जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं. इनका ये पुराना रिकॉर्ड है.

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि इन्होंने (अरविंद केजरीवाल) अन्ना हजारे को धोखा दिया. ये खुद फर्जी हैं और बिहार-यूपी एवं पूर्वांचल के लोगों को फर्जी बताते हैं. इन्हीं फर्जी वोटर्स ने आपको मुख्यमंत्री बनाया था. आज आप इन्हें फर्जी वोटर बता रहे हैं. केजरीवाल ने बिहार, यूपी और पूर्वांचल के लोगों को गाली देने का काम किया है. उनके स्वाभिमान को धोखा दिया है. 

आगे कहा कि केजरीवाल ने बोला था कि यमुना साफ नहीं करवाएंगे तो वोट नहीं मांगेंगे. वो आज दूसरों को गाली दे रहे हैं. आने वाले दिनों में जो स्वाभिमान पर चोट पहुंचाया है उसका बदला यूपी-बिहार और पूर्वांचली लेंगे.

डिप्टी सीएम ने केजरीवाल पर बोला था हमला

इससे पहले बीते गुरुवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी 'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था. सम्राट ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने 2019-20 में दिल्ली से बिहारियों को भगाने का काम किया था. बिहार के लोग 500 रुपये का टिकट कटाकर आते हैं और 5 लाख का फ्री इलाज करवाकर चले जाते हैं केजरीवाल का यह बयान काफी शर्मनाकपूर्ण था. सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल पूर्वांचल के लोगों से कब माफी मांगेंगे? बिहार और पूर्वांचल के लोग इस बार केजरीवाल को सत्ता से बाहर हटाने का काम करेंगे.

यह भी पढ़ें: BPSC री-एग्जाम की मांग पर पटना HC में 15 जनवरी को होगी सुनवाई, जन सुराज ने लगाई याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget