एक्सप्लोरर

Patna Double Murder: पटना में डबल मर्डर से हड़कंप, स्कूटी से लौट रहे थे दो दोस्त, दोनों की गोली मारकर हत्या

Patna News: घटना रात करीब दस बजे के आसपास की है. एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने एनएमएसीएच में दम तोड़ दिया.

पटनाः बाईपास थाना इलाके के अगमकुआं शीतला मंदिर सड़क के पास स्कूटी सवार दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना मंगलवार की रात करीब दस बजे के आसपास की है. दोनों युवक स्कूटी से घर लौट रहे थे. इसी बीच अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दे दिया. एक युवक चंदन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक अभिनंदन उर्फ गोलू ने एनएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

मृतक चंदन कुमार पटना के गुलजारबाग दादर मंडी का रहने वाले था. वह कंकड़बाग में एक हार्डवेयर की दुकान में काम करता था. वहीं दूसरा युवक अभिनंदन उर्फ गोलू जमीन का कारोबार करता था. वह पटना के छोटी पहाड़ी का रहने वाला था. घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है. घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि ड्यूटी से घर लौटने के दौरान यह घटना हुई है. किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. इधर डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है. दोनों दोस्त एक साथ ही लौट रहे थे.

यह भी पढ़ें- Watch: एक्शन में तेजस्वी यादव, आराम फरमा रहे थे डॉक्टर तभी रात में पहुंच गए PMCH, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

घटना के संबंध में चंदन कुमार के भाई राजू कुमार ने कहा कि उनका भाई ड्यूटी से आ रहा था. अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वो लड़का बहुत सीधा है. पूरा दादर मंडी गुलजारबाग जानता है कि कितना सीधा लड़का है. प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले कहा गया कि एक्सीडेंट हो गया है. इसके बाद कहा गया कि इलाज चल रहा है और फिर कहा गया कि मौत हो गई. गोली मार दी गई थी.

इस घटना को लेकर पटना सिटी डीएसपी अमित शरण ने कहा कि पांच या छह की संख्या में सभी लोग एक साथ खड़े थे. आपसी रंजिश में घटना हुई है. जांच की जा रही है. आसपास में लगी सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है. जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Siwan News: सीवान में गश्ती टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग, एक सिपाही की मौत, खिड़की से देख रहे व्यक्ति को भी लगी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, दो की मौत
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
Stylish Dupatta Ideas: दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
Embed widget