एक्सप्लोरर

Siwan News: सीवान में गश्ती टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग, एक सिपाही की मौत, खिड़की से देख रहे व्यक्ति को भी लगी गोली

Crime in Siwan Bihar: मृत सिपाही वाल्मीकि यादव सिसवन पुलिस स्टेशन में सिपाही के पद पर तैनात था. घटना सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव के पास की है.

सीवान: सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव के समीप बुधवार की सुबह बदमाशों ने गश्ती टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई. वहीं गोली की आवाज सुनकर खिड़की से देख रहे एक अधेड़ को गोली लग गई जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद बाइक सवार बेखौफ बदमाश मौके से फरार हो गए. मृत सिपाही वाल्मीकि यादव (39 वर्ष) सिसवन पुलिस स्टेशन में सिपाही के पद पर तैनात था. वह पटना जिले के मसौढ़ी का रहने वाला था.

घायल व्यक्ति की पहचान ग्यासपुर गांव निवासी अब्दुल हमीद खान के 55 वर्षीय पुत्र सेराजुद्दीन खान के रूप में हुई है. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. उसका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सिसवन थाना की पुलिस की गश्ती पार्टी निकली हुई थी. उनकी गाड़ी जैसे ही ग्यासपुर के समीप पहुंची तो तीन की संख्या में सड़क के किनारे खाट पर बैठे संदिग्ध लोगों पर पुलिस की नजर पड़ी. पुलिस ने रुककर पूछताछ करनी चाही तो अपराधी वहां से भागने लगे. शक के आधार पर पुलिस पीछा करने लगी. इसी दौरान पुलिस की टीम पर भागने वाले अंधाधुंध फायरिंग करने लगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: मुलायम सिंह से मिलने के बाद CM नीतीश कुमार का बड़ा बयान, अखिलेश यादव के सामने कही ये बात

गोली लगने के बाद गिर पड़ा सिपाही

बताया जाता है कि गोली सिपाही के पेट और सीने में लगी. इसके बाद वह वहीं पर गिर गया. गोलीबारी की आवाज सुनकर एक अधेड़ अपने घर से खिड़की से आ कर देखने लगा तब तक अपराधियों की एक गोली अधेड़ को भी लग गई. आनन-फानन में दोनों को सीवान सदर अस्पताल लाया गया जहां सिपाही को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि अधेड़ का इलाज जारी है.

मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पूरे गांव में पुलिस गश्त कर रही है. चप्पे-चप्पे पर प्रशासन की ओर से जिले में नाकाबंदी कर बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी गई है. मृत सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इसके बाद पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी.

इस मामलें में सिसवन थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह ढाई से तीन बजे गश्ती टीम ग्यासपुर पहुंची थी. यहां कुछ युवक बैठे हुए थे. जब उनसे पूछताछ की गई तो वो भागने लगे. पुलिस ने जब पीछा किया तो उन लोगों ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें- In Pics: कैमरे की नजर से देखें दिल्ली में क्या कर रहे हैं नीतीश कुमार, हाथ में गुलदस्ता और सामने 'मिशन 2024'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget