एक्सप्लोरर

Patna DM Vs KK Pathak: पटना के जिलाधिकारी का हुआ ट्रांसफर तो DM चंद्रशेखर ने बढ़ाई स्कूलों में छुट्टी, क्या केके पाठक को दिया मैसेज!

Patna News: पटना के डीएम जाते-जाते ठंड को देखते हुए बिहार के स्कूलों की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया और यह आदेश कहीं ना कहीं केके पाठक को जवाब के रूप में भी देखा जा रहा है.

पटना: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) और पटना के डीएम चंद्रशेखर (DM Chandrashekhar) के बीच टकराव के बाद पटना जिलाधिकारी का तबादला तो कर दिया गया, लेकिन पटना के डीएम जाते-जाते ठंड को देखते हुए बिहार के स्कूलों की छुट्टी (Holiday in Schools) का आदेश जारी कर दिया और यह आदेश कहीं ना कहीं केके पाठक को जवाब के रूप में भी देखा जा रहा है. डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बतौर न्यायालय दंडाधिकारी के तौर पर धारा 144 के तहत 31 जनवरी तक निचले क्लास से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. यह आदेश आज 27 जनवरी से लागू होगा. 

डॉ. चंद्रशेखर ने यह आदेश कल 26 जनवरी को देर शाम दिया था और 26 जनवरी को ही सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से पटना जिलाधिकारी का तबादला की अधिसूचना जारी कर दी गई.

डीएम चंद्रशेखर सीएम सचिवालय के विशेष सचिव नियुक्त

डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह को सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर उन्हें पटना जिलाधिकारी से तबादला कर मुख्यमंत्री सचिवालय का विशेष सचिव नियुक्त कर दिया है. इसके अलावा डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद जीविका एवं पथ विकास निगम के निदेशक के पद का भी प्रभार लेंगे. अब पटना में कारा (जेल) एवं सुधार सेवा के महानिरक्षक कपिल अशोक को पटना का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. 

स्कूलों की छुट्टी को लेकर हुआ था ठकराव

बता दें कि ठंड में स्कूलों की छुट्टी को लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक और पटना के जिलाअधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह के बीच टकराव हो चुकी थी और दोनों की ओर से एक दूसरे के विरोध में पत्राचार जारी हो रहा था. केके पाठक ने जहां सभी जिलाधिकारी को छुट्टी देने के लिए शिक्षा विभाग से आदेश लेने की बात कही थी और दिए गए छुट्टी को वापस लेने का आदेश दिया था. इसके बावजूद पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर ने स्कूलों की छुट्टी की तारीख बढ़ा दी थी. लगातार दोनों के बीच पत्राचार हो रहे थे. 

केके पाठक का है नीतीश सरकार में रसूख 

इस बीच पटना जिलाधिकारी के तबादले से यह साफ हो गया है कि केके पाठक का रसूख सरकार में ज्यादा है और उनके खिलाफ बोलने वाले किसी भी अधिकारी का बिहार सरकार में चलने वाला नहीं है. वहीं, डॉ. चंद्रशेखर ने भी तबादले की नोटिफिकेशन आते ही ठंड की छुट्टी बढ़ा कर यह संकेत दे दिया है कि केके पाठक से झुकने वाले नहीं हैं.

ये भी पढे़ं: Bihar Political Crisis: बिहार में CM नीतीश ने आज बुलाई JDU विधायकों की बैठक, RJD और BJP की भी मीटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget