एक्सप्लोरर

Bihar Political Crisis: बिहार में CM नीतीश ने आज बुलाई JDU विधायकों की बैठक, RJD और BJP की भी मीटिंग

Bihar Politics Update: इस समय जदयू के पास 45 विधायक हैं, बीजेपी के पास 76 और हम के पास 4 विधायक हैं, कुल मिलाकर 125 विधायक हैं, जो सरकार बनाने के लिए आवश्यक जादुई आंकड़े 122 से तीन अधिक हैं.

Biahr Politics: बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने यहां राजभवन में आयोजित एक चाय कार्यक्रम से लौटने के बाद शुक्रवार शाम अपने आवास पर अपने भरोसेमंद मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक की. मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने आवास पर जदयू के सभी विधायकों के साथ भी बैठक बुलाई है. अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीतीश कुमार जल्द ही अपनी पिछली सहयोगी बीजेपी (BJP) के समर्थन से सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. 

सूत्रों ने कहा कि बीजेपी को नीतीश कुमार का समर्थन करने के लिए दो डिप्टी सीएम पद मिलेंगे, जैसा कि 2020 के विधानसभा चुनावों के बाद किया गया था. सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार बिहार में बीजेपी और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के साथ सरकार बनाने की रणनीति बना रहे हैं. शुक्रवार शाम बैठक के दौरान सीएम आवास पर विजय कुमार चौधरी, ललन सिंह, अशोक चौधरी, बिजेंद्र गुप्ता और संजय झा जैसे नीतीश कुमार के भरोसेमंद नेता मौजूद थे.

जदयू के सभी विधायकों को पटना पहुंचने को कहा
इस बीच, सीएमओ ने जदयू के सभी विधायकों को शुक्रवार रात तक पटना पहुंचने को कहा है. उम्मीद है कि नीतीश कुमार उनके सामने अपने इस्तीफे की घोषणा करेंगे और यह भी स्पष्टीकरण देंगे कि उन्होंने किस वजह से ऐसा कदम उठाया. बैठक के बाद नीतीश कुमार आधिकारिक तौर पर राज्यपाल राजेंद्र विश्‍वनाथ आर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंप देंगे. वह बीजेपी और हम के समर्थन से सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे.

इस समय जदयू के पास 45 विधायक
इस समय जदयू के पास 45 विधायक हैं, बीजेपी के पास 76 और हम के पास 4 विधायक हैं, कुल मिलाकर 125 विधायक हैं, जो सरकार बनाने के लिए आवश्यक जादुई आंकड़े 122 से तीन अधिक हैं. यह दिलचस्प होगा, अगर कुछ विधायक शनिवार की बैठक में नहीं आते हैं, क्योंकि इससे नीतीश कुमार के साथ-साथ एनडीए के लिए भी मुश्किल हो सकती है. जदयू के अलावा बीजेपी और आरजेडी ने भी शनिवार को अपने विधायकों की बैठक बुलाई है. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं. 
 
इस बैठक में पार्टी के तमाम विधायकों को शामिल होने का निर्देश दिया गया है. इस बैठक में पार्टी के तमाम बड़े नेता शिरकत  करेंगे. इस समय राजद के 79, कांग्रेस के 19 और वाम दलों के 12 विधायक हैं. वहीं बीजेपी ने भी शनिवार शाम चार बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है. सियासी तौर पर इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Bihar: सीएम नीतीश कुमार ने RJD से बनाई दूरी, लालू यादव का फोन नहीं उठाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget